28 APRSUNDAY2024 11:00:06 AM
Nari

धार्मिक और ऐतिहासिक जगहों के शौकीन, जरूर घूमने जाए हरियाणा

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 18 Feb, 2020 04:59 PM
धार्मिक और ऐतिहासिक जगहों के शौकीन, जरूर घूमने जाए हरियाणा

कहीं घूमने का नाम आने पर सबसे पहले लोगों के मन में शिमला, उत्तराखंड, गोवा, मुंबई आदि शहरों में जाने का ख्याल आता है। मगर कहीं आप ऐसी जगह पर अपनी छुट्टियां प्लान करना चाहते है जो अपने आकर्षण के साथ धार्मिक और ऐतिहासिकता से मशहूर हो तो हरियाणा जाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। हरियाणा की सीमाएं उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यह अपनी भाषा के साथ एक आकर्षित टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। तो चलिए आज हम आपको बताते है हरियाणा में आप कहां घूमकर अपनी छुट्टियों का मजा उठा सकते है। 

धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से देखा जाए तो यह वहीं जगह है जहां पर महर्षी वेद व्यास ने महाभारत को रचा था। यहीं पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था। 

कहां जाएं घूमने?

कुरूक्षेत्र 

आप हरियाणा कुरुक्षेत्र घूम सकते हैं। यहां महाभारत का युद्ध होने से धार्मिक जगह में से एक माना जाता है। देश-विदेश से भारी मात्रा में लोग यहां घूमने आना पसंद करते है। इसके साथ यहां बिरला मंदिर, श्रीकृष्ण म्यूजियम और धरोहर हरियामा म्यूजियम, ब्रह्मा सरोवर पार्क, पिपली चिड़ियाघर, शेख चेहली का मकबरा, काली मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर आदि घूमने का मजा उठा सकते है। 

Image result for कुरूक्षेत्र,nari

अंबाला

अंबाला हरियाणा के पुराने शहरों में से एक माना जाता है। यहां पर आप इसके लजीज खाने का आनंद मना सकते है। आप यहां पटेल पार्क, नेता जी सुभाष चंद्र पार्क, इन्दिरा पार्क आदि में सैर करने का आनंद मना सकते है। अंबाला में बनी सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च भी काफी मशहूर है। इसके साथ ही अंबाला के शीशगंज गुरुद्वार और गुरुद्वारा मंजी साहब में दर्शन करना न भूलें। 

Image result for अंबाला kali mata mandir,nari

चंडीगढ़

हरियाणा के अलावा आप चंडीगढ़ भी घूमने को जा सकते है। फैशन और खूबसूरती से भरा यह शहर आपको बेहद पसंद आएगा। यहां घूमने के लिए आप रोज गार्डन, सुखना झील, रॉक गार्डन और पिंजौर गार्डन घूम सकते हैं। यहां आपको बता दें रोज गार्डन 1967 में जाकिर रोज गार्डन के नाम से बनवाया गया था। इसे एशिया का सबसे बड़ा गार्डन है जहां आपको कई तरह के गुलाब के फूल देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही आपको यहां पर लेटेस्ट और फैशनेबल चीजें मिलेंगी। यहां पर शॉपिंग करने के लिए 17 सेक्टर सबसे ज्यादा मशहूर है। 

Image result for chandigarh rose garden,nari

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News