19 APRFRIDAY2024 5:11:01 PM
Nari

अनुष्का के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे विराट, जानिए 'बर्थडे' पर वो दिलचस्प किस्सा

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 01 May, 2021 10:54 AM
अनुष्का के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे विराट, जानिए 'बर्थडे' पर वो दिलचस्प किस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज यानि कि 1 मई को बर्थडे है. वह आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का के लिए उनका यह साल बहुत ही खुशियां भरा रहा। बता दें कि इसी वह एक बेटी की मां बनीं है। अनुष्का का जन्म  उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1 मई 1988 को हुआ था. अनुष्का के पापा एक आर्मी ऑफिसर थे, जिससे इनका पूरा बैकग्राउंड आर्मी परिवार से हैं. उन्होंने बैंगलुरु में आर्मी स्कूल और माउंट कार्मेल स्कूल से पढ़ाई की थी। 
 

फिल्मी करियर-
फिल्मी सफर की बात करें तो बॉलीवुड में अनुष्का ने अपने शानदार परफॉर्मेंस के लिए कई सारे अवॉर्ड भी जीतें है।  अनुष्का शर्मा ने बहुत कम उम्र में प्रफेशनल फ्रंट पर बहुत सक्सेस हासिल की। बाॅलीवुड में उनकी सबसे पहली फिल्म 'किंग खान' शाहरूख खान के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' थी। जोकि बाॅक्स आफिस पर सुपरहीट फिल्म थी। इसके बाद अनुष्का ने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंनें एक के बाद एक कई सारी हिट्स फिल्में दी, जैसे कि एन.एच 10, दिल धड़कने दो, बैड बाजा बारात, जब तक है जान, ज़ीरो, सूई धागा और सुल्तान आदि। 


PunjabKesari

अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार एक शैम्पू के टीवी ऐड की शूटिंग पर मिले थे। इस ऐड के बाद ही दोनों ने एक दूसरे को देखा और मुलाकत की। अनुष्का शर्मा जब विराट के साथ पहला ऐड शूट कर रही थीं तो उनकी शूटिंग 3 दिनों तक चली थी। अनुष्का पहले विराट को बहुत गुस्सैल समझती थीं, लेकिन जब वह विराट से एक दो बार  मिलीं तो वह उन्हें काफी सॉफ्ट, इंटेलिजेंट और फनी लगे। शूटिंग के दूसरे दिन अनुष्का ने अपने नए घर के लिए डिनर पार्टी रखी और इसमें अपने दोस्तों के अलावा विराट को भी इन्वाइट किया। इसी दौरान इन लव बर्ड की प्रेम कहानी शुरू हुई।


PunjabKesari

'जब वे अनुष्का के सामने फूट-फूटकर रो पड़े थे विराट कोहली'
एक स्पोर्ट्स चैनल को दिए इंटरव्यू में विराट कोहली ने  उस एक पल के बारे में बताया था, जब वे अनुष्का के सामने रो पड़े थे। विराट ने बताया था कि जब उन्हें टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनने की खबर मिली थी, तब वे अनुष्का शर्मा के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे।  विराट ने कहा था कि मुझे याद है कि मैं उस समय मोहाली में था, जहां टेस्ट सीरीज चल रही थी, अनुष्का तब मेरे साथ ही मौजुद थी।
 

शैम्पू के ऐड के लिए विराट ने किया था 'थैंक्स'
विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने अनुष्का के साथ शैम्पू का ऐड किया क्योंकि इसी ऐड के जरिए उनकी मुलाकात हुई थी। विराट ने कहा कि इस एड के बाद हम एक-दूसरे से काफी मिलने लगे जिस दौरान काफी मजाक करते और इसके बाद उनकी आपस में अच्छी बॉन्डिंग बनती चली गई।
 

जब विराट ने अनुष्का की हाइट पर कसा था तंज- 
शैम्पू की ऐड के दौरान जब विराट ने पहली बार अनुष्का को देखा तो उनकी हाइट देख चौंक गए। ऐड की शूटिंग के वक्त जब अनुष्का सामने आईं तो विराट ने पूछा- तुम्हें इससे ऊंची हील्स पहनने को नहीं मिली थीं क्या? अनुष्का को विराट का यह कॉमेंट अजीब सा लगा था लेकिन विराट ने तुरंत ही कहा कि वह मजाक कर रहे हैं।


PunjabKesari
 

कई साल डेटिंग के बाद लिया शादी का फैसला-
शैम्पू की ऐड के बाद विराट और अनुष्का ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। लगभग 5 साल डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को विराट और अनुष्का ने अपने परिवार और नज़दीकी दोस्तों की मौजूदगी में इटली में शानदार शादी की। इसके बाद साल 11 जनवरी , 2021 में विराट-अनुष्का के घर एक बेटी ने जन्म लिया, जिसके बाद यह लव बर्ड अकसर अब अपनी बेटी के साथ स्पोट किए जाते हैं। 


PunjabKesari

Related News