02 MAYTHURSDAY2024 4:37:05 PM
Nari

सुशांत के लिए पूरी दुनिया ने 9 घंटों तक किया गायत्री मंत्र का जाप

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 23 Aug, 2020 11:49 AM
सुशांत के लिए पूरी दुनिया ने 9 घंटों तक किया गायत्री मंत्र का जाप

सुशांत को न्याय दिलाने के लिए उनके चाहने वाले और परिवार पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक्टर को न्याय दिलाने के लिए ग्लोबल प्रेयर मीट रखी थी। इस प्रेयर मीट में दुनियाभर से लोग शामिल हुए। सुशांत के फैंस ने उनके लिए गायत्री मंत्र का जाप किया और इंसाफ की मांग की। 

PunjabKesari

श्वेता सिंह कीर्ति ने 22 अगस्त को ग्लोबल प्रेयर मीट का आयोन किया था। जिसमें दुनियाभर के लोगों ने हिस्सा लिया और गायत्री मंत्र का जाप किया। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस आनलाइन मुहिम की त्वीर भी शेयर की है। पोस्ट शेयर कर श्वेता ने कैप्शन में लिखा, 'इस इवेंट ने छु लिया है। इतनी उंचाई और सकारात्मकता हम सभी को महसूस होती है। उन सभी के लिए धन्यवाद जिन्होंने इसे संगठित करने में मदद की। 101 से अधिक देशों के लोग इसमें शामिल हुए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे मुस्लिम, हिंदू या ईसाई थे, वे सभी हमारे प्रिय सुशांत के लिए गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे।'

 

बता दें इससे पहले जब सीबीआई की टीम सुशांत केस के लिए मुंबई पहुंची थी तो श्वेता ने ट्वीट कर लिखा था, 'पूरी दुनिया ने सीबीआई जांच के लिए लगातार लड़ाई लड़ी है और अब यह सीबीआई की जिम्मेदारी है कि हम सब के भरोसे को बनाए रखें, हमें पूरा विश्वास है कि सीबीआई निश्चित रूप से सच्चाई को सामने लाएगी और न्याय करेगी।'

Related News