06 MAYMONDAY2024 11:43:33 PM
Nari

बोरिंग कुर्ते को इन 5 स्टाइल से दें नया लुक

  • Updated: 13 Apr, 2017 04:46 PM
बोरिंग कुर्ते को इन 5 स्टाइल से दें नया लुक

पंजाब केसरी (फैशन) : कुर्ता पहनना काफी महिलाओं कोे पसंद होता है। पिछले कुछ सालों से कुर्ते का काफी ट्रैंड चल रहा है। यह पहनने में काफी कम्फर्टेबल होता है और इससे स्टाइलिश लुक भी मिलती है। आजकल हर उम्र की महिलाएं कुर्ता पहनना ही पसंद करती हैं। इसे ज्यादातर लैगिंग के साथ ही वियर किया जाता है लेकिन अवसर के अनुसार कुर्ते को कई तरीकों से कैरी कर सकते हैं जिससे इसकी लुक बदल जाती है।

1. लैगिंग

PunjabKesariकुर्ते के साथ आमतौर पर लैगिंग ही पहनी जाती है। इससे सिंपल और कम्फर्टेबल लुक मिलती है। इसे ऑफिस या कॉलेज कहीं भी वियर कर सकते हैं।
2. प्लाजो

PunjabKesariआजकल खुले प्लाजो पैंट्स का काफी फैशन चल रहा है। कुर्ते के साथ इसे कैरी करने से पार्टीवियर लुक मिलती है। प्लेन कुर्ते के साथ फ्लोरल प्रिंट प्लाजो काफी बढ़िया लुक देगा।
3. जींस
PunjabKesari
कुर्ते के साथ जींस या जैगिंग भी वियर कर सकते हैं। जींस के साथ शार्ट कुर्ती का काफी ट्रैंड है। ब्लयू जींस के साथ काला या सफेद रंग का कुर्ता पहनने से काफी बढ़िया लुक मिलती है।
5. पटियाला सलवार
PunjabKesari

पंजाबी लड़कियां पटियाला सूट पहनना काफी पसंद करती हैं। कुर्ते को पटियाला सलवार के साथ भी वियर कर सकते हैं। सफेद रंग की पटियाला सलवार किसी भी कुर्ते के साथ कैरी कर सकते हैं।
6. स्कर्ट
PunjabKesari

कुर्ते के साथ लॉंग स्कर्ट का काफी ट्रैंड चल रहा है। सिंपल कुर्ते को नैट स्कर्ट या फ्लोरल प्रिंट स्कर्ट के साथ कैरी कर सकते हैं। इससे एक ट्रैडिशनल लुक मिलती है।

Related News