15 MAYWEDNESDAY2024 8:28:22 AM
Nari

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर जरुर लगाएं यह 5 चीजें, होगी धन की बरसात

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 22 Oct, 2022 03:13 PM
Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर जरुर लगाएं यह 5 चीजें, होगी धन की बरसात

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार चलने से घर में सुख और सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे लक्ष्मी जी प्रसन्न हो कर पधारती हैं।आपको बता दें की घर में रखी हर एक चीज और पेड़-पौधों में भी उर्जा होती है, इन चीजों का असर घर में रह रहे लोगों और उनकी तरक्की पर पड़ता है। इसलिए अगर आपके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो आपको भी वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए।  वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का मुख्य द्वार काफी अहम होता है, इसलिए घर के मुख्य द्वार पर शुभ चीजें लगानी चाहिए। आइए जानते हैं कि वे चीजें कौन सी हैं।

देवी लक्ष्मी की तस्वीर

घर के प्रवेश द्वार  पर लक्ष्मी मां और कुबेर की तस्वीर लगाना शुभ होता है। इससे ना सिर्फ धन का लाभ होता है ब्लकि घर की बुरी नज़र वालों से भी रक्षा होती है।

PunjabKesari

स्वास्तिक चिन्ह

आर्थिक स्थिति ठीक रहे इसके लिए घर में वास्तु दोष नहीं होना चाहिए। इसके लिए घर के वास्तु दोष दूर करने के उपाय करने चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

PunjabKesari

बंदनवार बांधा

हर शुभ कार्य में घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार बांधा जाता है। सनातन धर्म में इसे बहुत ही पवित्र माना जाता है। बंदनवार घर में सौभाग्य लेकर आता है। इसे लगाने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। बंदनवार में हमेशा आम या अशोक के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए।

मां लक्ष्मी के चरण

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मां लक्ष्मी के चरणों की तस्वीर घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने से धन-दौलत और सुख समृद्धि घर पर आती है। घर के मुख्य द्वार पर देवी लक्ष्मी के चरण जरूर लगाएं।

गणेश जी की तस्वीर

घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी लगाएं। गणेश जी को इस तरह लगाएं की उनकी पीठ बाहर की तरफ हो। अंदर की तरफ गणेश जी का मुख होने से बाधाओं का नाश होता है और हर कार्य में सफलता मिलती है।

PunjabKesari


इन बातों का रखें ध्यान

1. घर का मुख्य दरवाजा, घर के दूसरे दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। यह दरवाजा दोनों तरफ से खुलने वाला होना चाहिए।
2.  घर का दरवाजा खोलते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उसमें आवाज ना हो। यह नकारात्मकता का प्रतीक होती है। दरवाजे से आवाज आने पर उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराएं।

Related News