28 APRSUNDAY2024 5:48:30 PM
Nari

पहली बार किसी अन्य राज्य में जाकर ड्यूटी देंगी पंजाब की पुलिस महिलाएं, जताई अपनी खुशी

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Nov, 2023 11:30 AM
पहली बार किसी अन्य राज्य में जाकर ड्यूटी देंगी पंजाब की पुलिस महिलाएं, जताई अपनी खुशी

महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। चाहे देश के लिए गोल्ड जीतना हो या फिर ऑस्कर लाना हर चुनौतियों का वह डटकर सामना करती हुई नजर आ रही हैं। आज छतीसगढ़ में चुनाव हैं ऐसे में पंजाब की महिलाएं पहली बार अपने राज्य से बाहर जाकर अपनी काबिलियत का जलवा दिखाएंगी। कांस्टेबल रेखा ने कहा कि - 'पंजाब का सशक्त महिला बल पहली बार चुनाव ड्यूटी के लिए दूसरी राज्य में जा रहा है। यह पहली बार है जब पंजाब पुलिस राज्य के बाहर चुनाव की ड्यूटी के लिए अपना महिला बल भेज रही है।' इनमें से 15 कंपनियों में से चार में महिला कर्मी शामिल होंगे और इसकी कमान ओलंपियन अवनीत कौर संभालेंगी जो इस समय 2 की कमांडेंट हैं। पीएपी बटालियनों के अलावा इंडिया रिजर्व बटालियन और कमांडो बटालियन से भी करीबन 250 महिला कांस्टेबलों को तैयार किया गया है।  

पहली चुनावी ड्यूटी देगी महिलाएं 

अगस्त 2022 में पुलिस में भर्ती होने पर अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इस साल सितंबर में पास होने के बाद यह उनके करियर की पहली चुनावी ड्यूटी होगी। पीएप के उप महानिरीक्षक इंद्रबीर सिंहर ने द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि - 'यह पहली बार है जब पंजाब की महिला पुलिसकर्मी किसी ओर अन्य राज्य में चुनाव ड्यूटी के लिए जा रही हैं और मेरी जानकारी के अनुसार, यह शायद देश में पहली बार है कि महिला पुलिस बल दूसरे राज्य में चुनाव ड्यूटी के लिए जा रही है। दो विशेष ट्रेंने अपनी चार कंपनियों और पुरुषों की अन्य 11 कंपनियों को लेकर सोमवार को सुबह और देर दोपहर जांलधर से मध्य प्रदेश के लिए रवाना होने वाली थी लेकिव वे देरी से चल रही थी और रिपोर्ट् लिखे जाने तक रवाना नहीं हुई। इंदरबीर सिंह ने कहा कि आज ट्रेनें उपलब्ध होने की उम्मीद थी लेकिन वे निर्धारित समय पर शुरु नहीं हो सकी।' 

 

PunjabKesari

बहुत अच्छी तरह से दी गई है महिलाओं को ट्रेनिंग 

पीएपी के एक ओर पुलिस महानिदेशक एम एफ फारुकी ने कहा कि - टयह पंजाब सशस्त्र पुलिस की पहली महिलाओं की टुकड़ी है जो राज्य के बाहर चुनाव ड्यूटी के लिए जा रही हैं। यह महिलाएं बहुत ही सक्षम हैं और इन्हें अच्छी तरह से ट्रेनिंग दी गई इसलिए हमने उन्हें ड्यूटी पर भेजने का फैसला किया है। उन्हें कहा कि ट्रेनो को जल्द ही उपलब्ध करवाने की संभावना है।ट कमांडेंट अवनीत कौर ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एक ब्रीफिंग सत्र आयोजित करने के बाद द इंडियन एक्सप्रेस को बताया - 'मैं भी इसके लिए बहुत ही उत्सुक हूं क्योंकि यह पंजाब के बाहर मेरी पहली चुनावी ड्यूटी भी होगी यह हम सभी के लिए बहुत ही अच्छा अनुभव होगा।'

PunjabKesari

कॉस्टेबल अमृता ने कहा कि- 'मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं यह कर्तव्य मुझे दूसरे राज्य की संस्कृति को समझने में मदद करेगा।' इसी तरह अपने विचार रखते हुए कांस्टेबल रेखा ने कहा कि - 'दूसरे राज्य में ड्यूटी करते समय यह उस राज्य की संस्कृति का पता लगाने का अवसर भी होगा। सौभाग्यवश यह संयोग मेरे जीवन की पहली ट्रेन यात्रा होगी ज्यादातर समय में मैं पारिवारिक वाहनों में यात्रा ही करती थी क्योंकि हमारा कोई दूर का रिश्तेदार नहीं था।' 

PunjabKesari

महिला दल के साथ महिला स्वास्थ्य अधिकारियों की एक टीम भी गई है।  

Related News