28 APRSUNDAY2024 4:56:33 AM
Nari

परिणीति की मांग में लगा सिंदूर देख फैंस ने लुटाया प्यार, बोले - 'शादी के इतने दिनों बाद....'

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Oct, 2023 06:16 PM
परिणीति की मांग में लगा सिंदूर देख फैंस ने लुटाया प्यार, बोले - 'शादी के इतने दिनों बाद....'

परिणीति चोपड़ा शादी के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। न्यूली मैरिड एक्ट्रेस का शादी के बाद लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सिंपल सॉबर लुक में भी एक्ट्रेस फैंस का दिल जीत रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर सपोर्ट हुई हैं। इस दौरान उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

व्हाइट स्वेटशर्ट में दिखी परिणीति 

एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आई। इसके साथ उन्होंने अपने हाथ में एक बड़ा सा बैग लिया हुआ था। उनके लुक की खास बात यह थी कि पिछली बार की तरह उन्होंने इस बार भी माथे पर लगा सिंदूर फ्लॉन्ट किया।  एक्ट्रेस की मांग में लगा सिंदूर देख फैंस उनकी तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। 

PunjabKesari

माथे पर लगे सिंदूर पर फिदा हुए फैंस 

परिणीति के माथे पर लगा सिंदूर देख फैंस शादी के इतने दिनों बाद भी उन्हें सिंदूर में देख एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- 'इनका सिंदूर हर बार दिल को छू रहा है।' 

PunjabKesari

अन्य ने कहा कि - 'यह सिंदूर में और भी सुंदर दिख रही है।' 

PunjabKesari

एक ने लिखा कि - 'शादी के इतने दिनों बाद भी अपनी मांग में सिंदूर लगा रही है।'

PunjabKesari

शेयर की हल्दी की तस्वीरें 

एक्ट्रेस ने बीते दिन अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फैंस के साथ अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में वह पति राघव चड्ढा पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही थी। परिणीति का सिंपल सॉबर हल्दी लुक  फैंस को काफी पसंद भी आया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

Related News