29 APRMONDAY2024 4:26:02 PM
Nari

रश्मिका मंदना की Natural Beauty पर आया फैंस का दिल, बोले - 'ये पहली ऐसी एक्ट्रेस है...'

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Jul, 2023 05:00 PM
रश्मिका मंदना की Natural Beauty पर आया फैंस का दिल, बोले - 'ये पहली ऐसी एक्ट्रेस है...'

साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आए दिन फैंस की सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस को नेशनल क्रश भी कहा जाता है क्योंकि फैंस को उनकी नैचुरल ब्यूटी बहुत अच्छी लगती है। इसके अलावा रश्मिका की क्यूटनेस भी फैंस का दिल जीत लेती है। अब तो रश्मिका बॉलीवुड में भी अपना नाम कमा चुकी हैं। ऐसे में वह फैंस से सुर्खियां बटौरती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर सपोर्ट किया गया है। इस दौरान रश्मिका नो मेकअप लुक में दिखी हैं और फैंस को उनका लुक भी बहुत पसंद आया है। 

नो मेकअप लुक आया फैंस को पसंद 

एक्ट्रेस का नो मेकअप लुक फैंस को इतना पसंद आया है कि सब उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक कलर की चैक शर्ट कैरी की थी। साथ में ब्राउन कलर की कार्गो पेंट में वह काफी क्यूट दिख रही थी। कैजुअल लुक के साथ एक्ट्रेस ने बालों का हाई बन बनाया था। ऑवरऑल लुक में वह काफी स्टाइलिश दिख रही थी। बिना मेकअप के एक्ट्रेस का लुक फैंस को बहुत ही पसंद आ रहा है। इसलिए सभी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

फैंस को पसंद आया नो मेकअप लुक 

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनके ऊपर प्यार बरसाते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'बहुत सुंदर रश्मिका।' 

PunjabKesari

अन्य ने कहा कि - 'ऑह माय गॉड! मुझे लगता है कि यही एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो बिना मेकअप के सुंदर दिखती हैं।' 

PunjabKesari

एक ने कमेंट करते हुए कहा कि - ' इसको कहेंगे एयरपोर्ट का एक जैनिुअन लुक। ' 

PunjabKesari

इन फिल्मों में दिखेगी रश्मिका 

वहीं अगर बात एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करें तो वह रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में दिखने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस 'पुष्पा: द रुल' के सीक्वेल में भी दिखेंगी। यह फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज होगी।

PunjabKesari

Related News