12 MARTHURSDAY2026 12:58:19 PM
Nari

फैन ने एक्ट्रेस को अजीबोगरीब तरीके से किया प्रपोज, यूजर्स बोले- हीरा है हीरा

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 08 Jul, 2020 04:01 PM
फैन ने एक्ट्रेस को अजीबोगरीब तरीके से किया प्रपोज, यूजर्स बोले- हीरा है हीरा

बाॅलीवुड के दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस तिल्लोतामा शोम इन दिनों चर्चा में है। इसकी वजह उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट को अपने फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें उनक एक फैन ने बेहद ही अनोखे तरीके से उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया है।

PunjabKesari

तिल्लोतामा शोम ने फैन के मैसेज का स्क्रीनशोट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। एक्ट्रेस के फैन ने उन्हें प्रपोज करते हुए लिखा, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं। क्या तुम मुझसे मेरे पूरी जिंदगी के लिए शादी करोगी? मैं वर्जिन और शाकाहारी हूं जो हमेशा वर्जिनिटी टेस्ट, लाई-डिटेक्टर टेस्ट, नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए तैयार है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

ये कैसा शाकाहारी मज़ाक हैं भाई? No thanks. Bye bye Tata bata alvida।

A post shared by Tillotama Shome (@tillotamashome) on Jul 5, 2020 at 11:27pm PDT

 

तिलोतमा शोम ने इस मैसेज को शेयर कर कैप्शन में इसका जवाब देते हुए लिखा, 'ये कैसा शाकाहारी मजाक है भाई, नो थैंक्स बाय-बाय टाटा-टाटा अलविदा।' एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर करते ही यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'कोविड 19 टेस्ट लिस्ट में शामिल करना भूल गया।' 

PunjabKesari

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हीरा है हीरा।' 

PunjabKesari

वहीं एक और अन्य यूजर ने लिखा, 'वह साइको टेस्ट भूल गया है।' 

PunjabKesari

बता दें आखिरी बार तिल्लोतामा शोम फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान के साथ दिखाई दी थीं। इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

Related News