01 MAYWEDNESDAY2024 10:58:37 PM
Nari

कुदरत का करिश्मा है Manipur, प्रकृति को करना है करीब से महसूस तो इन जगहों को करें Explore

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 20 Jul, 2023 02:18 PM
कुदरत का करिश्मा है Manipur, प्रकृति को करना है करीब से महसूस तो इन जगहों को करें Explore

 अगर आप घूमने के शौकीन हैं, पहाड़ों की सैर तो जरूर आपके Bucket List में होगी। जब पहाड़ों की बात आती है ज्यादातर लोग North के हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली और कसौली जैसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के east में भी कई सारे खबूसूरत पड़ाही इलाके हैं, जहां के बारे में लोग अनजान है। हम बात कर रहे हैं मणिपुर की, मणिपुर में कई दर्शनीय स्थल हैं, यहां का खाना और पहनावा अपने आप में काफी आकर्षिक है। वैसे तो यहां हर साल काफी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन  यहां की कुछ बेस्ट जगहों के बारे में लोगों को कम ही पता है। तो चलिए आपको बताते हैं इन जगहों के बारे में...

इंफाल

इंफाल मणिपुर की राजधानी है, जहां आपको कई दर्शनीय स्थल देखने को मिल जाएंगे। यहां कई वादियां और आकर्षण के कई केंद्र हैं, जो प्रकृति ने यहां दिए हैं। मणिपुर आने वाले पर्यटक यहां जरूर घूमने जाते हैं।

PunjabKesari

थौबल

अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां आप कई मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं।

PunjabKesari

चुराचांदपुर

ये जगह पर्यटकों के बीच काफी मशहूर जगह है। दूर-दराज से आने वाले पर्यटक यहां जरूर पहुंचते हैं । मणिपुर के culture को करीब से जानने के लिए आप यहां आ सकते हैं। ये यहां के लोकल आदिवासियों का ठिकाना है।  

PunjabKesari

चंदेल 

चंदेल में आपको प्रकृति के कई अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे। साथ ही यहां का नृत्य और संगीत हर किसी के मन को छू लेता है।

PunjabKesari

तामेंगलांग 

तामेंगलोंग, जिसे लोकप्रिय रूप से 'लैंड ऑफ हॉर्नबिल' कहा जाता है, वनस्पतियों और जीवों में समृद्ध है। अगर आप पक्षी प्रेमी हैं, तो ये जगह मणिपुर में देखने के लिए सबसे शांत और खूबसूरत जगहों में से एक बनाती है।

PunjabKesari

Related News