01 FEBSUNDAY2026 12:17:02 PM
Nari

"राजा से नहीं की शादी तो कर लूंगा सुसाइड..." सोनम के पिता की इस धमकी के कारण हुआ सब बर्बाद

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Jun, 2025 03:59 PM

नारी डेस्क: राजा रघुवंशी हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस की जांच तेज होती जा रही है।  मेघालय पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इंदौर में तलाशी के दौरान इंडस्ट्रीज हाउस के पीछे स्थित नाले से पिस्तौल बरामद की है,  इसके अलावा इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को आज छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया। इसी बीच सोनम रघुवंशी और उनके पिता से जुड़ी एक नई बात सामने आई है। 

PunjabKesari
सूत्रों की मानें तो सोनम रघुवंशी पहले राजा रघुवंशी से शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी,  उसने परिवार से साफ मना कर दिया था। हालांकि सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी जिद्द पर अड़े हुए थे और उन्होंने अपनी बेटी के धमकी देते हुए कहा था कि अगर वह शादी के नहीं मानी तो वह सुसाइड कर लेंगे। सोनम ने अपने पिता की बात तो मान ली लेकिन उसने अपनी मां को धमकी दी थी कि अगर राजा के साथ उसकी शादी हुई तो इसका अंजाम दुनिया देखेगी। सोनम ने यह बात सच साबित करके दिखाई।

PunjabKesari
काश सोनम के पिता जिद्द न करते तो राजा की जान बच जाती। बता दें कि सोनम और रघुवंशी ने 11 मई को शादी की थी, वे 20 मई को मेघालय में अपने हनीमून के लिए निकले थे और 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा शहर से लापता हो गए थे। राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को एक गहरी खाई में मिला था, जबकि उसकी पत्नी, जिसे पहले लापता माना जा रहा था, को 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था। अन्य चार आरोपी - राज कुशवाह और उसके तीन दोस्तों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया।

Related News