27 APRSATURDAY2024 3:52:22 PM
Nari

अकेले रहती हैं, देर रात करती हैं ट्रेवल? आज ही सेव कर लें ये 4 Numbers

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 08 Mar, 2024 03:04 PM
अकेले रहती हैं, देर रात करती हैं ट्रेवल? आज ही सेव कर लें ये 4 Numbers

क्या आप अकेले रहती हैं? रात को करती हैं ट्रेवल? अकेले निकलना किसी भी महिला के लिए सुरक्षित नहीं होता है। किसी सुनसान गली, चौराहे पर खड़े किसी शख्स की नीयत क्या हो, कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के लिए सरकार ने खास कुछ इमरजेंसी नंबर की सुविधाएं दी हैं।  ये हेल्पलाइन नंबर जरूरत के समय काम आ सकते हैं। 

1091

ये वुमन हेल्पलाइन नंबर है जो पूरे देश की महिलाएं के लिए एक्टिव हैं। अगर कोई छेड़ रहा है या आपको लगता है आप खतरे में तो इस नंबर के जरिए आप कॉल करके  पुलिस से मदद मांग सकती है। अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहती हैं तो 0111-23219750 पर कॉल कर सकती हैं।  

 181

देश चाहे मॉर्डन हो गया है पर डोमैस्टिक वॉयलैंस के मामले कम होते नहीं दिख रहे हैं। डोमैस्टिक वॉयलैंस से पीड़ित महिलाएं इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकती हैं। इस नंबर पर कॉल करने के बाद आपको जल्द मदद मिलगी।  वहीं महिलाएं इस व्हाट्सएप नंबर- 9350181181 के जरिए भी अपनी शिकायत कर सकती हैं।

PunjabKesari

182

महिलाओं के लिए अकेले सफर करना आसान नहीं होता। कोई भी अनहोनी हो सकती है। इसलिए अकेले यात्रा करने से पहले ये नंबर अपने फोन पर save कर लें। 

PunjabKesari

100 / 112

अगर किसी महिला को पुलिस की जरूरत पड़ती है तो वह इस नंबर को कॉल करके पुलिस से मदद मांग सकती है। पुलिस जल्द ही महिला की मदद करेगी।किसी भी इमरजेंसी स्थिति में ये नंबर बहुत काम का है।  
 

Related News