24 APRWEDNESDAY2024 1:21:20 PM
Nari

Health Tips: नाश्ते में खाएं ये चीजें, कमजोरी और बीमारियां रहेंगी दूर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 Jul, 2021 01:56 PM
Health Tips: नाश्ते में खाएं ये चीजें, कमजोरी और बीमारियां रहेंगी दूर

सेहतमंद रहने के लिए सुबह का नाश्ता बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ने से थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर ऊर्जावान रहने में मदद मिलती है। साथ ही काम करने की क्षमता बढ़ती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह के नाश्ते में फाइबर व प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहए। असल में, इससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है। सेहत दुरुस्त रहने के साथ वजन कम कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में नाश्ते में खाने के लिए 5 बेस्ट चीजें बताते हैं...

अंडा

अंडा प्रोटीन, कैल्शियम व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह नाश्ते में इसका सेवन करना बेस्ट माना जाता है। इससे इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसके साथ रोजाना 1 अंडा खाने से दिनभर की विटामिन डी की खुराब पूरी होती है। इसके अलावा थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

PunjabKesari

ओट्स या दलिया

ओट्स व दलिया पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। यह खाने में हल्का होने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही वजन घटाने व कंट्रोल करने में मददगार माना जाता है। इसके सेवन से दिनभर ऊर्जावान महसूस होता है। इसलिए इसे नाश्ते में खाना बेस्ट माना जाता है।

सूखे मेवे

ड्राई फ्रूट्स यानि सूखे मेवे पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। सुबह नाश्ते में इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। दिल व दिमाग बेहतर तरीके से काम करते हैं। इम्यूनिटी बढ़ने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसके साथ इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। ऐसे में ओवर ईटिंग की समस्या से बचाव रहता है। आप रातभर पानी में भिगे मुट्ठीभर सूखे मेवे खा सकती है। इसके अलावा आप इसका दलिया, शेक, स्मूदी आदि में मिलाकर भी सेवन कर सकती है।

PunjabKesari

पनीर

आप सुबह नाश्ते में पनीर भी शामिल कर सकती है। यह प्रोटीन, अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से प्रोटीन की कमी पूरी होने में मदद मिलती है। पेट लंबे समय तक भरा रहने के साथ वजन बढ़नी की परेशानी से बचाव रहेगा। साथ ही दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। आप इससे सैंडविच, सलाद की तरह खा सकती है।

दही

दही प्रोबायोटिक प्रोडक्ट है। इसके सेवन से शरीर में गुड़ बैक्टीरिया बनने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, प्रोटीन व अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। नाश्ते में रोजाना 1 कटोरी दही खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। ऐसे में पेट संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है। इसके साथ ही इसके सेवन से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

 

 

Related News