26 APRFRIDAY2024 3:36:47 PM
Nari

PCOD को जड़ से खत्म करता है यह जूस, जानिए और भी फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 05 Nov, 2019 02:42 PM
PCOD को जड़ से खत्म करता है यह जूस, जानिए और भी फायदे

गलत लाइफस्टाइल के चलते PCOS/PCOD हर दूसरी महिला की समस्या बन गई है। काम के चक्कर में महिलाएं अक्सर अपनी डाइट व एक्सरसाइज को इग्नोर कर देती है, जिसके कारण उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

 

PCOS/PCOD के लक्षण

यह समस्या हार्मोंनल इम्बैलेंस के कारण होती है, जिसमें शरीर में 'एस्ट्रोजेन' (फीमेल हार्मोन) से ज्यादा 'एंड्रोजन' (मेल हार्मोन) बनने लगते हैं। इसके कारण लड़कियों को अनचाहे बाल, अनियमित पीरियड्स या ज्यादा ब्लीडिंग, पीरियड्स के दौरान दर्द, गालों या ठोड़ी के आस-पास पिंपल्स और लोअर बैली पर ज्यादा फैट जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं इसके कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में भी काफी मुश्किल आती है।

Related image,nari

क्रैनबेरी जूस से मिलेगा फायदा

पीसीओएस/पीसीओडी को दूर या कंट्रोल करने के लिए महिलाएं दवा, डाइट व एक्सरसाइज का सहारा लेती हैं लेकिन आज घरेलू नुस्खे भी अजमा सकती है। हम बात कर रहे हैं क्रैनबेरी यानि करौंदे के जूस की, जिससे आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। 1 कप क्रैनबेरी जूस में 87% पानी के अलावा एंटीऑक्‍सीडेंट, विटामिन्स, सैलिसिलिक एसिड, राइबोफ्लेविन, सोडियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे आप इस समस्या से बचे रहते हैं। वैसे तो यह जूस मार्कीट से भी मिलता है लेकिन अगर आप इसे घर पर बनाकर पीएंगे तो आपको इसका ज्यादा फायदा मिलेगा।

Image result for cranberry juice,nari

क्रैनबेरी जूस बनाने के लिए सामग्री 
क्रैनबेरी (करोंदा) - 1 कप
पानी - 1 कप
नेचुरल स्‍वीटनर जैसे शहद, शक्‍कर, गुड़

बनाने की विधि:

सबसे पहले पैन में 1 कप पानी और 1 कप क्रैनबेरी डालकर 10 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे कपड़े की मदद से निचोड़ते हुए रस निकालें। इसे ठंडा करने के बाद चीनी, गुड़ या शहद को मिलाएं। लीजिए आपका जूस तैयार है। आप इसे 1 से 2 दिनों के लिए स्‍टोर करके रख सकती हैं। इसके बाद आपको जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

Image result for homemade cranberry juice,nari

पीने का सही समय

सुबह के नाश्‍ते के पहले या नाश्‍ते के साथ इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा आप लंच और शाम के नाश्‍ते के बीच में भी इसका सेवन कर सकती हैं।

ये भी मिलते हैं फायदे...

-क्रैनबेरी का जूस आपको यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन्स (यूटीआई) यानी मूत्र मार्ग के संक्रमण से छुटकारा दिला सकता है।
-रोजाना 1 कप क्रैनबेरी जूस का सेवन ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को भी काफी हद तक कम कर देता है।
-इससे PCOS/PCOD के कारण बढ़ता वजन भी कंट्रोल में रहता है।
-इससे 40 के बाद भी हड्डियां कमडजोर नहीं होती।
-महिलाओं को मेनोपॉज के समय से ही क्रैनबेरी जूस का सेवन करना चाहिए। इससे आप कई समस्याओं से बची रहती हैं।
-इससे आप बढ़ती उम्र में भी एंटी-एजिंग समस्याओं से बची रहती हैं।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News