27 APRSATURDAY2024 7:41:03 AM
Nari

मस्तीभरे अंदाज में शबाना आजमी ने मनाई होली, एक्ट्रेस की पार्टी में पहुंचे ये बी-टाउन सितारे

  • Edited By palak,
  • Updated: 25 Mar, 2024 04:29 PM
मस्तीभरे अंदाज में शबाना आजमी ने मनाई होली, एक्ट्रेस की पार्टी में पहुंचे ये बी-टाउन सितारे

देशभर में आज होली का जश्न धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लोग रंग-बिरंगे लिबासों में होली खेलते दिख रहे हैं। सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि इस वक्त बी-टाउन भी होली के रंग में रंगा हुआ दिख रहा है। बी-टाउन सेलेब्स भी अपने घर में होली मनाते हुए दिख रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर के होली बैश से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जावेद के होली बैश में उनकी पत्नी शब्बाना अाजमी, बेटे फरहान अख्तर और बहु शिबानी दंडेकर समेत कई ओर बी-टाउन सेलेब्स ने भी शिरकत की। तो चलिए डालते हैं सबके लुक पर एक नजर। 

सबसे पहले बात करते हैं पार्टी होस्ट जावेद अख्तर की। जावेद पत्नी शबाना आजमी के संग त्योहार का मजा लेते हुए नजर आए। इस दौरान दोनों ने मीडिया को खूब पोज भी दिए। लुक की बात करें तो जहां शबाना व्हाइट कुर्ता, मैचिंग पजामा और सतरंगी पगड़ी में दिखी वहीं जावेद ने व्हाइट कुर्ता ब्लैक जीन्स और पत्नी के साथ मैच करती हुई पगड़ी पहनी। दोनों ही होली पार्टी में काफी खुश दिखे। 

PunjabKesari

इस पार्टी में जावेद के बेटे फरहान अख्तर भी पहुंचे। फरहान ने व्हाइट कुर्ता वियर किया। वहीं शिबानी ने व्हाइट कलर का सूट पहना।

PunjabKesari

एक्ट्रेस अंजलि देशानंद भी पार्टी में नजर आई। अंजलि ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना जिसके साथ ब्लू जीन्स वियर की। 

PunjabKesari

नीना गुप्ता भी होली पार्टी में कैजुअल लुक में नजर आई। इसके साथ उन्होंने ब्लैक बैग वियर किया। 

PunjabKesari

दिव्या दत्ता ने मल्टी कलर का सूट वियर किया जिसके साथ उन्होंने सिर पर चश्मा भी लगाया ।

PunjabKesari

दिया मिर्जा अपने बेटे संग होली पार्टी में पहुंची। दिया ने व्हाइट सूट वियर किया जिस पर फूलों का वर्क किया हुआ था। 

PunjabKesari

ऋचा चड्ढा अपने पति अली फजल के साथ नजर आई। दोनों ने होली पार्टी में व्हाइट कलर की ड्रेस वियर की।  

PunjabKesari

Related News