28 APRSUNDAY2024 10:19:25 PM
Nari

दीवाली पर बन रहा है खास संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Nov, 2023 04:56 PM
दीवाली पर बन रहा है खास संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

कल पूरे भारत में दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू पंचागों के अनुसार, कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीवाली का पर्व मनाया जाता है। इस बार की दीवाली बहुत ही खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन दर्श अमावस्या का संयोग भी बनने वाला है। इसके अलावा इस दीवाली गजकेसरी नाम का योग भी बन रहा है जिसका प्रभाव सारे जातकों पर पड़ेगा तो चलिए बताते हैं इन संयोग के चलते कौन-कौन सी राशियों को फायदा होने वाला है।

धनु 

इस राशि के जातकों के लिए दीवाली बहुत ही शुभ होने वाली है। इनकी आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। धनधान्य से झोली भरेगी और नए दोस्तों से मुलाकात होगी।

PunjabKesari

मेष 

दीवाली पर अमावस्या का खास संयोग बन रहा है। यह संयोग मेष राशि के लिए बहुत ही खास होगा। इन राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनेगी। आर्थिक लाभ का भारी संयोग बन रहा है। कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान और यश प्राप्त होगा। 

मकर 

इस राशि के जातकों को दीवाली पर अच्छा मुनाफा मिलेगा। यह समय आर्थिक रुप से आपके लिए अच्छा होगा। करियर में आपको ऊंचाइयां प्राप्त होगी। 

PunjabKesari

वृषभ 

इस राशि के जातकों को मां लक्ष्मी की कृपा से सारे कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। समय अच्छा आपको धन प्राप्त हो सकता है। 

मीन 

इस दीवाली आपके सारे अटके हुए कार्य पूरे होंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। अच्छी नौकरी मिलेगी सारे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। 

PunjabKesari

Related News