24 APRWEDNESDAY2024 5:26:37 AM
Nari

दिवाली स्पेशल: राशि अनुसार करें ये उपाय, धन-धान्‍य से भरा रहेगा जीवन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 13 Nov, 2020 11:43 AM
दिवाली स्पेशल: राशि अनुसार करें ये उपाय, धन-धान्‍य से भरा रहेगा जीवन

दिवाली के दिन हर कोई अपने घर पर विशेष तौर पर पूजा करता है। ऐसे में राशि के अनुसार, कुछ उपायों को करके देवी मां की असीम कृपा पाई जा सकती है। इससे जीवन की परेशानियां दूर हो तरक्की के रास्ते खुलेंगे। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...


मेष राशि- द‍िवाली के द‍िन पूजा के दौरान गणपति बप्पा को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। गरीब व जरूरतमंद लोगों को रंगीन कम्बल या गर्म कपड़े दान करने के साथ कुत्ते को इमरती खिलाएं। घर के नैऋत्य कोण में तेल का दीपक रातभर जलाएं।


वृषभ राशि- दिवाली की पूजा के समय हनुमान जी को गुड़ व चना भोग लगाएं‌। बच्चों को उपहार स्वरूप रेवड़ियां दें। घर की दक्षिण दिशा पर तिल के तेल का दीया जलाएं। 


मिथुन राशि- काली मां या दुर्गा मां के मंदिर में दक्षिणा के साथ नारियल व बादाम भेंट करें। घर के नैऋत्य कोण में तेल का दीया जलाएं। पक्षियों को दाना डालने के साथ घर के बड़ों को उपहार में वस्त्र दें। 

PunjabKesari


कर्क राशि- हनुमान जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें। काली उड़द दाल का दान करने के साथ रोटी पर तेल लगाकर कुत्ते को खिलाएं। साथ ही घर की पश्चिम दिशा पर घी का दीया जलाएं।

 

सिंह राशि- इस शुभ दिन पर अनाज का दान करें। साथ ही घर के नैऋत्य कोण पर तेल का दीया जलाएं।

 

कन्या राशि- शनि देव के मंदिर में तेल का दीया जलाएं। किसी गरीब व जरूरतमंद को तेल व खाने का सामान दान करें। घर के नैऋत्य कोण में तेल का दीया जलाएं।

 

तुला राशि- जल में चीनी मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाकर तेल का दीया जलाएं। दिवाली की रात घर की पश्चिम दिशा में घी का तथा नैऋत्य में तेल का दीया जलाएं।

PunjabKesari


वृश्चिक राश‍ि- इन्हें रंगीन कंबल का दान करने चाहिए। साथ घर के ब्रह्मस्थल पर घी का दीया रातभर जलाकर रखें। बजरंग बली के मंदिर जाकर उन्हें लड्डू का भोग लगाएं।

 

धनु राशि- जल में काले तिल डालकर शिवजी को चढ़ाएं। साथ ही गणपति बप्पा को लड्डू का भोग लगाएं। घर के नैऋत्य कोण में तेल का दीया जलाकर भगवान से प्रार्थना करें। इसके अलावा रोटी पर घी लगाकर गुड़ के साथ गाय को खिलाएं। 

 

मकर राशि- घर के बड़ों को कोई उपहार देकर उनका आशीर्वाद लें। किसी गरीब व जरूरतमंद को साबुत मसूर दान करें। साथ ही घर की दक्षिण दिशा में तिल के तेल का दीया जलाएं।

 

कुंभ राशि- दिवाली के दिन की शुरुआत पक्षियों को दाना डालने से करें। देवी दुर्गा के मंदिर में नारियल चढ़ाएं। साथ ही घर के नैऋत्य कोण में सरसों के तेल का दीया जलाएं।   ‌

PunjabKesari


मीन राशि- शनिदेव के मंदिर में तेल का दीपक जलाकर उनसे प्रार्थना करें। तेल व काली उड़द दाल का दान करें। साथ ही इस शुभ दिन पर रोटी पर तेल लगाकर कुत्ते को खिलाएं।

Related News