19 APRSATURDAY2025 12:05:13 AM
Nari

Divyanka Tripathi को हुआ डेंगू,फोटो शेयर कर दी जानकारी

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 15 Apr, 2025 12:35 PM
Divyanka Tripathi  को हुआ डेंगू,फोटो शेयर कर दी जानकारी

नारी डेस्क:  टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, जो ‘ये है मोहब्बतें’ में इशी मां के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय हैं, एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। दिव्यांका ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी।

दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ज़िंदगी की छोटी-बड़ी बातें फैंस के साथ शेयर करती हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी तबियत के बारे में एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। उन्होंने बताया कि उन्हें 102 डिग्री बुखार है और डेंगू हो गया है। दिव्यांका ने अपने थर्मामीटर की फोटो भी शेयर की, जिसमें उनकी बुखार की स्थिति साफ नजर आ रही थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जो लोग जानने के लिए बेताब थे, डेंगू हो गया है। अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं।”

ये भी पढ़ें: सोनू और नेहा ने लिया सिबलिंग डिवोर्स, क्या सचमुच खत्म हो गया कक्कड़ परिवार का प्यार?

फैंस की चिंता और दुआएं

दिव्यांका की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए और उनकी सेहत के लिए दुआएं देने लगे। कई फैंस ने कमेंट कर लिखा कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। एक फैन ने लिखा, “बीमार होने के बावजूद आपने अपनी जिम्मेदारियां नहीं छोड़ीं। आपको अपना आइडल मानते हुए गर्व महसूस होता है।” दूसरे फैन ने लिखा, “आप सच में बेहद मेहनती हैं, आपको अपनी क्वीन कहने पर गर्व है।”

PunjabKesari

बीमार होने के बावजूद शो में शिरकत

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी बीमारी के बावजूद भी अपने कर्तव्यों को निभाना जारी रखा। उन्होंने बुखार होने के बावजूद एक अवॉर्ड शो में शिरकत की और उससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की। दिव्यांका का यह समर्पण उनके फैंस को बहुत प्रभावित कर रहा है।

दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं और उन्हें हिम्मत से आगे बढ़ते हुए देख रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें और भी ज्यादा सराहा है।
 
 

Related News