26 APRFRIDAY2024 12:28:12 PM
Nari

Oops! बहन प्रियंका की इंगेजमेंट पार्टी में परिणीति ने पहनी 1 साल पुरानी ड्रैस

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 19 Aug, 2018 05:01 PM
Oops! बहन प्रियंका की इंगेजमेंट पार्टी में परिणीति ने पहनी 1 साल पुरानी ड्रैस

शन‍िवार शाम मुंबई में प्र‍ियंका चोपड़ा-न‍िक जोनस की इंगेजमेंट का सेलिब्रेशन रखा गया। जहां दोनों परिवार की फैमिली स्टाइलिश लुक में नजर आईं। वहीं प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा भी वैस्टर्न आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने ड‍िजाइनर हेमंत और नंद‍िता की ब्लैक शॉर्ट लेस वर्क ड्रैस पहनी। तब से परिणीति सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं। 

PunjabKesari


दरअसल, 1 साल पहले यानी 2017 में परिणीती ने दुबई के एक इवेंट में यही ड्रैस पहनी थी। यह तस्वीर उन्होंने खुद अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की थी लेकिन अपनी बहन की स्पैशल इंगेजमेंट पार्टी में परिणीति ने ओल्ड ड्रैसअफ चूज कर लिया। 

PunjabKesari

परिणीति की यह गलती लोगों से कहा छिपने वाली थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके ओल्ड फैशन सेंस पर सवाल खड़े कर दिए। कमाल की बात है कि परिणीति की शॉर्ट ड्रैस को कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रैस कृति सेनन ने भी कॉपी किया था। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी एक्ट्रैस ने अपनी ड्रैस को दोबारा से रिपीट किया हो। इससे पहले भी कुछ दीवाज अपनी ड्रैसेज को रिपीट करने की वजह से चर्चा में रह चुकी हैं, वहीं बॉलीवुड में दीवाज की ड्रैस एक-दूसरे से क्लैश होना आम हो चुका है। 

PunjabKesari

Related News