07 MAYTUESDAY2024 1:27:52 PM
Nari

करी पत्ता स्वाद के साथ स्वस्थ जीवन का भी है राज, जानें इसके अनेक फायदे

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 07 Jan, 2023 06:06 PM
करी पत्ता स्वाद के साथ स्वस्थ जीवन का भी है राज, जानें इसके अनेक फायदे

करी पत्ता जिसे मीठा नीम भी कहते हैं, सामान्य तौर पर इस्तेमाल खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। खासकर सांभर, इंडली, उपमा और नारियल की चटनी जैसी साउथ इंडियन डिशों का स्वाद करी पत्ते के बिना अधूरा सा लगता है। वहीं अब उत्तर भारत में भी करी पत्ते के इस्तेमाल का चलन काफी बढ़ गया है। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि करी पत्ता खाने में स्वाद का तड़का लगाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवन का भी राज है।जी हां, करी पत्ते में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन सी और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सेहत को कई तरह के फायदे देता है, तो आइए जानते हैं, करी पत्तों से होने वाले कुछ अनोखे फायदों के बारे में....

कीड़े के काटने पर इस्तेमाल

करी पत्ता की जड़ से छाल अलग कर लें। अब उसे पीसकर लेप तैयार करें। अब प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से दर्द से आराम मिलता है।

दाद-खाज से राहत

करी पत्ते के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इससे प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से दाद और खुजली की समस्या दूर हो जाएगी।

PunjabKesari

सिर दर्द से आराम

करी पत्तों के फूलों को पीस लें और लेप को सिर पर लगाएं। ऐसा करने से सिर दर्द से आराम मिलेगा।

PunjabKesari

बाल झड़ना होंगे बंद

करी पत्ते को पानी के साथ पीसकर उसमें छाछ मिलाएं। फिर बालों पर लगाएं। ऐसा करने से बाल झड़ने की समस्या दूर हो सकती है।

PunjabKesari

मुंह की समस्या करें दूर

करी पत्ते का काढ़ा तैयार करें और दरारे करें। ऐसा करने से छालों और मसूड़ों की समस्या से राहत मिल सकती है।

Related News