02 MAYTHURSDAY2024 11:29:57 PM
Nari

बेशर्मी की सारी हदें पार! Iphone 14 खरीदने के लिए मां-बाप ने बेचा अपना 8 महीने का बच्चा

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Jul, 2023 04:25 PM
बेशर्मी की सारी हदें पार! Iphone 14 खरीदने के लिए मां-बाप ने बेचा अपना 8 महीने का बच्चा

बढ़ते सोशल मीडिया के चलन ने तो जैसे लोगों का दिमाग ही खराब कर दिया है। इंस्टाग्राम रील्स पर फेमस होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे हैं। अब ऐसी ही एक घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें पश्चिम बंगाल के उत्तर परागना में मां ने एक महंगा फोन खरीदने के लिए अपना बच्चा ही बेच दिया है। वहीं जब इस मामले में पुलिस ने जांच की है तो पता चला कि वह महिला फोन लेकर इंस्टाग्राम पर रील्स बनाना चाहती थी। ऐसे में यह घटना सुनकर हर कोई हैरान हो गया है। 

आर्थिक स्थिति नहीं थी ठीक 

वहीं सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो महिला और उसके पति पानीहाटी के रहने वाले हैं। कपल के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। दोनों ही बड़ी मुश्किल से अपने घर का गुजारा करते हैं। वहीं जब लोगों ने उनके पास आईफोन 14 देखा तो सब हैरान हो गए। वहीं यह महिला रील्स बनाने के लिए कई सारी जगहों पर ट्रेवल भी कर रही थी। ऐसे में लोगों का शक और भी ज्यादा गहरा होने लगा। जब उन्होंने नोटिस किया तो देखा कि उनका बेटा कहीं नहीं दिख रहा है। ऐसे में पड़ोसियों ने जब उन दोनों से बच्चे के बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ साफ तरीके का जवाब नहीं दिया। 

PunjabKesari

पुलिस ने बचाया बच्चा 

वहीं पड़ोसियों ने इसके बाद महिला पर काफी जोर डाला जिसके बाद उन्होंने बताया कि पैसों के लिए उन्होंने अपना 8 महीने का बेटा बेच डाला है और एक कपल ने उन्हें खरीद लिया है। बेटा खरीदते हुए इसके बदले उन्होनने उनको पैसे भी दे दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को महिला से छुड़ाया और अब वह इस मामले में पूरी जांच कर रहे हैं।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को जानकारी

आरोपी महिला अपने पति व सास ससुर के साथ पानीहाटी गांधीनगर में रहती थी। इस महिला की एक बेटी और 8 महीने का बेटा था। महिला का अपने सास ससुर के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था जिसके बाद नौबत मारपीट तक आ गई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला के सास ससुर को गिरफ्तार कर लिया लेकिन आस-पास के लोगों ने देखा कि महिला के पास महंगा आईफोन है और बच्चा भी नहीं है। लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। वहीं लोगों ने दोनों पर नशीली दवाईयां इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।

PunjabKesari

लड़की को बेचने की भी कोशिश 

इसके बाद आरोपी महिला और उसके पति ने आधीरात को लड़की को बेचने की कोशिश भी की थी लेकिन किसी ने पुलिस को बता दिया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद उन्होंने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और बच्चा भी ढूंढ लिया है। वहीं अभी भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

PunjabKesari

Related News