27 APRSATURDAY2024 10:29:42 AM
Nari

Kapoor House में Christmas Party,  करिश्मा कपूर की बेटी को देखकर फैंस हैरान

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 26 Dec, 2023 12:05 PM
Kapoor House में Christmas Party,  करिश्मा कपूर की बेटी को देखकर फैंस हैरान

हर साल ही क्रिसमस के मौके पर पूरी कपूर फैमिली एक साथ  सेलिब्रेशन करती नजर आती है। इस बार पूरी फैमिली दिवंगत एक्टर शशि कपूर के घर पर क्रिसमस ब्रंच करने के लिए पहुंची। करिश्मा से लेकर श्वेता बच्चन तक सब अपने बच्चों के साथ कपूर हाउस गिफ्ट्स के साथ स्पॉट हुए नजर आए।

रणबीर कपूर जहां आलिया और बेबी राहा को लेकर पहुंचे, वहीं राहा को देखकर फैंस काफी खुश हो गए। क्यूटी पाई राहा एकदम अपने पापा रणबीर और दादा ऋषि कपूर की तरह ही दिखती हैं। आलिया भी ब्लैक और रेड कॉम्बिनेशन ड्रेसकोड में प्यारी लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

श्वेता नंदा भी अपने बच्चों अगस्तया और नव्या के साथ नजर आई। श्वेता स्किन कलर की फ्लोरल ड्रेस में नजर आई हालांकि उन्होंने मीडियो को पोज नहीं दिए। वही नव्या रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस में दिखी और अगस्तया भी कैजुअल लुक में ही बहन के साथ स्पॉट हुए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

करिश्मा कपूर ने भी फ्लोरल ड्रेस पहनी थी लेकिन फैंस का ध्यान करिश्मा के बच्चों पर रहा। दोनों ही व्हाइट ड्रेसअप में नजर आए।समायरा ने व्हाइट शॉर्ट ड्रेस पहनी थी और साथ में व्हाइट स्नीकर्स। वहीं कियान राज कपूर भी व्हाइट शर्ट पैंट में दिखें। कियान की हाइट लंबी हो गए हैं और समायरा का तो ट्रांसफॉरमेशन हो गया है। समायरा काफी प्यारी लग रही थी।

PunjabKesari

रीमा जैन भी घर के हर इवेंट में जरूर शामिल रहती हैं। रीमा अपने पति मनोज जैन और दोनों बेटों अरमान और अदर जैन के साथ स्प़ॉट हुई।

PunjabKesari

अरमान अपनी वाइफ अनीसा और बेबी के साथ पहुंचे। बेबी ने सेंटा ड्रेस वियर की थी।  

वहीं अदर जैन अपनी नई गर्लफ्रैंड आलेखा आडवाणी के साथ कपूर हाउस पहुंचे, पिछले साल अदर के साथ तारा सुतारिया आई थी।

PunjabKesari

करिश्मा की मम्मी पापा भी नजर आए। बबीता ने ब्लैक पेंट के साथ रैड चैक शर्ट पहनी थी और रणधीर कपूर भी चेक शर्ट और डेनिम जींस पहने नजर आए हालांकि रणधीर अब काफी बुजुर्ग लगते हैं और उन्हें चलने में भी काफी दिक्कत आती है।

PunjabKesari

शम्मी कपूर की वाइफ नीला देवी भी ब्रंच के लिए कपूर हाउस पहुंची लेकिन इस बार करीना और उनका परिवार अभी तक क्रिसमस पार्टी में नजर नहीं आया।

PunjabKesari

आलिया और रणबीर कल भी क्रिसमस पार्टी एज्वॉय करने मॉम सोनी राजदान के घर पहुंचे थे। जहां महेश भट्ट-पूजा शाहीन के अलावा उनके  खास दोस्त अयान मुखर्जी और करण जौहर भी पहुंचे थे और मलाइका की मां भी क्रिश्चियन हैं तो मलाइका भी चर्च पहुंची थी। अगले दिन वह बेटे अरहान के साथ भी ब्रांदा में स्पॉट हुई।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

 

 

Related News