26 APRFRIDAY2024 12:46:01 PM
Nari

चंद्र ग्रहण के समय इन मंत्रों का करें जाप, मिलेगा शुभ फल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Jun, 2020 03:23 PM
चंद्र ग्रहण के समय इन मंत्रों का करें जाप, मिलेगा शुभ फल

आज रात को लगने वाला ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण पर आज धरती की छाया सीधे चंद्रमा पर पड़ेगी। बात अगर इसके लगने के समय कि करें तो यह रात 11:15 बजे से शुरू होकर 12:54 बजे तक  रहेगा। इस ग्रहण को अग्रेंजी में स्ट्रोबेरी चंद्र ग्रहण कहते है। वैज्ञानियों की मानें तो इसका असर इंसानों पर कितना पड़ता है अभी तक इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है। 

ज्योतिषियों के अनुसार इस ग्रहण का भारत पर कोई असर न पड़ने पर इस बीच कोई सूतक काल नहीं होगा। मगर फिर भी ग्रहण के समय कई तरह के नियमों करना चाहिए। चाहे .यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण  इसलिए इसका आध्यात्मिक दृष्टि से कोई असर नहीं होगा। मगर माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा।

Lunar Eclips,nari

गर्भवती महिलाएं क्या रखें सावधानियां?

.ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाकू, कैंची आदि धारदार चीज को यूज करने से बचना चाहिए। 
. महिलाओं को खाना नहीं खाना चाहिए। 
. ग्रहण खत्म हो जाने के बाद चावल या किसी सफेद चीजों का दान देना चाहिए। 

Yoga,nari

खास मंत्रों का करें उच्चारण?

चंद्र ग्रहण के दौरान खास तौर पर गर्भवती महिलाओं को भगवान विष्णु के मंत्र 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय', 'भगवान शिव के मंत्र ऊँ नम: शिवाय', भगवान गणेश के मंत्र 'श्री गणेशाय नम:' आदि मंत्रों का जाप करना चाहिए।  इससे भगवान की कृपा बनी रहती है। सेहत अच्छी होती है। जीवन की परेशानियां दूर होती है। 

mantra,nari

क्या है उपछाया चन्द्रग्रहण

जब सूरज और चंद्रमा के बीच धरती घूमने लगती है, मगर ये तीनों एक सीधी लाइन में नहीं आते है। इस दौरान में चांद की सतह पर अंब्र यानी छाया नहीं पड़ती है। साथ ही चांद के बाकी हिस्से पृथ्वी के बाहरी हिस्सों की छाया दिखाई देने लगती है। इसे ही उपछाया कहते है। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News