01 FEBSUNDAY2026 10:53:34 AM
Nari

लैक्टोज इनटॉलेरेंस की समस्‍या में डाइट में ले ये Food, कैल्शियम और विटामिन की नहीं होगी कमी

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 20 Aug, 2021 05:50 PM
लैक्टोज इनटॉलेरेंस की समस्‍या में डाइट में ले ये Food, कैल्शियम और विटामिन की नहीं होगी कमी

शरीर को हेल्‍दी रखने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है, और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए शरीर में कैल्शियम का भरपूर मात्रा में होना जरूरी है। कैल्शियम औऱ मिनरल्स दो ऐसे तत्व है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूर है। ये न केवल हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता ब्लकि शरीर में मसल्स कॉन्ट्रेक्शन और ब्‍लड क्‍लॉटिंग को रोकने का भी काम करता है। इतना ही नहीं हार्ट फंक्शन को बनाए रखने में भी यह काफी सहायक है। 

बता दें कि कैल्शियम औऱ मिनरल्स के अलावा शरीर में विटामिन डी भी होना बहुत जरूरी है।. इन दोनों की आपूर्ति के लिए दूध और दही से बनी चीजों को बेस्‍ट फूड माना जाता है लेकिन अगर आप लैक्टोज इनटॉलेरेंस की समस्‍या से जूझ रहे हैं जिसके कारण आप दूध और इससे बनी चीजों का सेवन नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं जैसे कि-

PunjabKesari

किशमिश
शरीर में  कैल्शियम को पूरा करने के लिए आप फिग का सेवन कर सकते हैं  इसके अलावा किशमिश, ब्‍लैकबेरी और सूखे ऑरेंज में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाए जाता हैं।

फिश
सै‍ल्‍मन फिश भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद है इस फिश में भरपूर कैल्शियम पाया जाता है। इन दोनों में ही विटामिन डी भी अधिक मात्रा में पाया जाता है लेकिन ध्यान रखे कि फिश का सेवन करने के बाद आप दूध नहीं पी सकते। 

PunjabKesari

ओट्समील
ओट्स में भी कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बता दें कि आधा कप ओट्स में 200 मिली ग्राम कैल्शियम की मात्रा होती है।

ब्रोकली
ब्रोकली में भी कैल्शियम भरपूर पाया जाता है।  इसके अलावा इसमें फाइबर, आयरन, पोटेशियम, मैंगनीशियम, विटामिन ए,सी,के और फोलिक एसिड भी होता है।

बींस
बींस भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसे कैल्शियम का पावर हाउस कहा जाता है। आप इसे पानी में भिगोकर और सब्‍जी, दोनों रूप में खा सकते हैं।

PunjabKesari

सोया मिल्क
सोया मिल्क भी कैल्शियम से भरपूर होता है। बता दें कि एक कप सोया मिल्क में 500 ग्राम कैल्शियम होता है।

टोफू
टोफू में भी प्रचूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। अगर आप आधा कप टोफू खाते है  तो 126 ग्राम कैल्शियम शरीर को मिलता है।

Related News