01 FEBSUNDAY2026 2:52:59 PM
Nari

Budget 2026: बजट के बाद सोना-चांदी पहले से और ज्यादा हुआ सस्ता

  • Edited By Monika,
  • Updated: 01 Feb, 2026 01:21 PM
Budget 2026: बजट के बाद सोना-चांदी पहले से और ज्यादा हुआ सस्ता

नारी डेस्क : केंद्रीय बजट 2026 के ऐलानों के बीच आज सर्राफा बाजार में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिली। संसद में जैसे-जैसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे सोने और चांदी की कीमतें रोलर कोस्टर की तरह ऊपर-नीचे होती रहीं। बजट भाषण शुरू होने के करीब एक घंटे बाद ही वायदा बाजार में कीमती धातुओं की चाल ने निवेशकों को चौंका दिया। कभी कीमतें अचानक धड़ाम से गिरती दिखीं, तो कभी उनमें हल्का सुधार नजर आया।

MCX पर क्या रहा हाल?

दोपहर करीब 12 बजे MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 10 ग्राम सोना करीब 1.47 लाख रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा। चांदी की कीमत 2.69 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। पल-पल बदलते भावों ने बाजार में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी।

दिल्ली के हाजिर बाजार में कीमतें

वहीं राजधानी दिल्ली के हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोना करीब 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम। चांदी लगभग 2.78 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।

यें भी पढ़ें : Budget 2026 में बड़ा ऐलानः कैंसर और डायबिटीज का इलाज सस्ता, गरीब परिवारों को राहत

क्यों आई सोने-चांदी में इतनी बड़ी गिरावट?

पिछले दो दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में जो तेज गिरावट देखने को मिली है, उसकी मिसाल मिलना मुश्किल है। कुछ दिन पहले 1.80 लाख रुपये के पार पहुंच चुका सोना अब फिसलकर 1.55 लाख रुपये के करीब आ गया है। इसके पीछे कई बड़े कारण बताए जा रहे हैं। वैश्विक एक्सचेंजों में मार्जिन बढ़ाया जाना। निवेशकों की ओर से भारी प्रॉफिट बुकिंग। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती, जिससे सोने की चमक फीकी पड़ी।

अब आगे क्या होगा?

अब बाजार की नजरें पूरी तरह बजट में होने वाले आयात शुल्क (Custom Duty) से जुड़े ऐलानों पर टिकी हैं। जानकारों का मानना है कि अगर सरकार कस्टम ड्यूटी घटाती है, तो सोने-चांदी की कीमतों में और गिरावट आ सकती है, जिससे आम खरीदारों को राहत मिलेगी। अगर ड्यूटी बढ़ाई गई या जस की तस रही, तो कीमतें एक बार फिर तेजी पकड़ सकती हैं। 

यें भी पढ़ें : Budget 2026: बजट के साथ बदला वित्त मंत्री की साड़ी का रंग, 9 साल में दिखे 9 पारंपरिक साड़ी लुक

Related News