01 FEBSUNDAY2026 2:04:23 PM
Nari

Budget 2026 में बड़ा ऐलानः कैंसर और डायबिटीज का इलाज सस्ता, गरीब परिवारों को राहत

  • Edited By Monika,
  • Updated: 01 Feb, 2026 12:48 PM
Budget 2026 में बड़ा ऐलानः कैंसर और डायबिटीज का इलाज सस्ता, गरीब परिवारों को राहत

नारी डेस्क : कैंसर औऱ डायबिटीज जैसी बीमारियां आज भारत में तेजी से अपने पैर पसार रही हैं। कैंसर ऐसी लाइलाज बीमारी है जिसमें मरीज की जान भी जोखिम में रहती हैं और परिवार की कमर भी टूट जाती है क्योंकि इस बीमारी का इलाज महंगा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए निर्मला सीतारमण ने बजट में बायोफार्मा के विकास की बात बजट 2026-27 में की।

इलाज होगा सस्ता, मरीजों को मिलेगी राहत

बजट में ऐलान किया गया कि कैंसर और डायबिटीज की दवाओं की कीमतें कम की जाएंगी। इससे लाखों मरीजों और उनके परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। महंगे इलाज के बोझ से जूझ रहे लोगों के लिए यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है।

बड़ी राहत: कैंसर और शुगर बीमारियों की दवाइयां होंगी सस्ती

Budget 2026 में आम आदमी और मरीजों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई है। सरकार ने कैंसर और शुगर से जुड़ी दवाइयों की कीमतें कम करने का ऐलान किया है, जिससे इलाज अब और सस्ता और आम लोगों के लिए आसान होगा। इसके तहत 17 तरह की कैंसर से जुड़ी दवाइयां भारत में सस्ती उपलब्ध होंगी, ताकि महंगी दवाओं के कारण मरीजों पर आर्थिक दबाव न पड़े। इसके अलावा, 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयों पर भी कीमतों में कमी की जाएगी, जिससे गंभीर और कम आम होने वाली बीमारियों का इलाज भी ज्यादा सुलभ हो सके। यह कदम मरीजों के लिए सिर्फ आर्थिक राहत ही नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और उपचार की पहुंच को भी आसान बनाने वाला है।

क्या-क्या होगा सस्ता

कैंसर, शुगर से जुड़ी दवाइयां
7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी
कैंसर से जुड़ी 17 दवाइयां भारत में होंगी सस्ती

PunjabKesari

भारत बनेगा बायोफार्मा हब

वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार भारत को वैश्विक बायोफार्मा हब बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए अगले 10 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहतदवाओं के रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। नई तकनीक और आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी। देश में तीन समर्पित केमिकल पार्क स्थापित किए जाएंगे। इससे न सिर्फ दवाएं सस्ती होंगी, बल्कि भारत की फार्मा इंडस्ट्री भी मजबूत होगी।
 

किन-किन चीज़ों में राहत मिली 

कैंसर और डायबिटीज की दवाओं में राहत
बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये
MSME और स्टार्टअप्स को 12,000 करोड़ रुपये का प्रावधान
इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में 40,000 करोड़ का प्रस्ताव
विकसित भारत और AI निवेश पर जोर।

यें भी पढ़ें : Budget 2026: इतिहास रचेंगी निर्मला सीतारमण, लगातार 9वीं बार पेश करेंगी बजट

एमएसएमई को बड़ी सौगातें

बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने MSME सेक्टर के लिए भी बड़े ऐलान किए हैं। अर्ध पेशेवर MSME को लाभ भी लाभ मिलेगा। बजट में चैंपियन MSME के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया। साथ ही आत्मनिर्भर भारत निधि में बढ़ोतरी की गई और 2000 करोड़ रुपये के स्टार्टअप का प्रस्ताव रखा गया। इनके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में 40 हजार करोड़ का प्रस्ताव रखा गया।


 

Related News