25 APRTHURSDAY2024 11:52:26 AM
Nari

रिहाना का जवाब देने मैदान में उतरे बी टाउन स्टार्स, 2 महीने बाद आखिर तोड़ी चुप्पी

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 03 Feb, 2021 05:08 PM
रिहाना का जवाब देने मैदान में उतरे बी टाउन स्टार्स, 2 महीने बाद आखिर तोड़ी चुप्पी

किसान आंदोलन जोरों शोरों से चल रहा है। एक तरफ किसान अपनी मांगे वापिस नहीं लेना चाहते हैं तो वहीं किसान भी अपने मांगों से पीछे नहीं हट रहे हैं। एक तरफ जहां पहले किसानों को देश के तमाम लोगों का साथ मिल रहा था तो वहीं अब यह मुद्दा इंटरनेशल लेवल पर भी काफी आग पकड़ रहा है। हाल ही में पॉप स्टार रिहाना ने किसानों को समर्थन में ट्वीट किया जिसके बाद अब बी टाउन स्टार्स की भी नींद टूटी है और उन्होंने 2 महीने की चुप्पी के बाद जवाब दिया है। तो आइए आपको दिखाते हैं इस पर क्या आए स्टार्स के रिएक्शन...

अक्षय कुमार 

अक्षय कुमार ने विदेश मंत्रालय की एडवायजरी को शेयर करते हुए लिखा है, 'किसान हमारे देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके मुद्दों को हल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रयास का समर्थन करना चाहिए। मतभेद पैदा करने वाले किसी व्यक्ति पर ध्यान देने के बजाय एक सौहार्दपूर्ण संकल्प का समर्थन करें।'

अजय देवगन

अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी तरह के झूठे प्रपोगेंडा में ना फसें। इस समय एकजुट होकर खड़े रहना महत्वपूर्ण है बिना किसी लड़ाई- झगड़े के।'

सुनील शेट्टी

हमें हमेशा चीजों पर व्यापक दृष्टिकोण रखना चाहिए, क्योंकि आधे सच से ज्यादा खतरनाक कुछ भी नहीं है #IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda.

करण जौहर

करण जौहर ने लिखा हम अशांत समय में रह रहे हैं. और समय की आवश्यकता है कि हर मोड़ पर विवेक और धैर्य से काम लें। आइए, हम मिलकर हर संभव प्रयास करें कि हम ऐसे समाधान निकालें जो सभी के लिए काम करे। हमारे किसान भारत की रीढ़ हैं। हमें किसी को भी विभाजित नहीं होने देना चाहिए। #IndiaTogether.

कैलाश खेर 

कैलाश खेर ने लिखा बढ़ते वर्चस्व को देख भारत विरोधी किसी भी हद तक गिर रहे. महामारी के इस दुखद दौर में भी, भारत मानवता की खातिर वैक्सीन की आपूर्ति के साथ सभी देशों की मदद कर रहा है। सभी महसूस करें कि भारत एक है और इसके खिलाफ टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेगा।  #IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda

अनुमप खेर 

आपका इस पर क्या कहना है हमें कमेंट करके बताना न भूलें। 

Related News