26 APRFRIDAY2024 5:56:52 PM
Nari

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हुई बॉलीवुड क्वीन, जानिए कंगना की स्ट्रगलिंग स्टोरी

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 26 Jan, 2020 01:12 PM
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हुई बॉलीवुड क्वीन, जानिए कंगना की स्ट्रगलिंग स्टोरी

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के फैंस के लिए खुशी की बात है कि अभिनेत्री कंगना रनौत को भारत का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार पद्मश्री का सम्मान मिला है। जिसके बाद कंगना ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि- वह यह अवॉर्ड पा कर काफी खुश हैं। इस अवॉर्ड के लिए कंगना ने सरकार और फैंस का शुक्रिया भी किया है। कंगना ने कहा कि वह इस बात के लिए शुक्रगुजार है कि उनके काम को रिकगनाइज किया गया है। इस सम्मान को वह सभी महिलाओं को समर्पित करती है। जीवन में आगे बढ़ने के सपने देखती है। वहीं बॉलीवुड की इस क्वीन ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। चलिए बताते है आपको उनकी अब तक की कहानी... 

 

संघर्ष भरा रहा कंगना का सफर

खुद को अनवांटेड चाइल्ड कहने वाली कंगना का बॉलीवुड में सफर काफी मुश्किल रहा लेकिन उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। 23 मार्च 1987 को अमरदीप रनौत और आशा रनौत के घर कंगना का जन्म हुआ था। उनके पिता उन्हें डॉक्टर बनवाना चाहते थे लेकिन जब कंगना 12 वीं में फेल हो गई थी तो वह काफी निराश हुए थे। उनका सपना अधूरा रह गया था और उन्हें लगा कि कंगना अब उनका नाम कभी रोशन नहीं कर पाएगी। 

खुद चुना अपना रास्ता

12 फेल होने के बाद कंगना चंडीगढ़ चली गई और 16 साल की उम्र में दिल्ली पहुंची जहां उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे।  कुछ देर उन्होंने अस्मिता थिएटर ग्रुप में काम सीखा लेकिन कंगना के पैरेंट्स को उनका यह प्रोफेशन पसंद नहीं था। वह उन्हें वापिस लाने भी पहुंचे लेकिन वह नहीं आईं। उनकी बड़ी बहन रंगोली ने हमेशा उनका साथ दिया। 

 

PunjabKesari

घुंघराले बाल बने पहचान 

इंडस्ट्री में कंगना की पहली फिल्म गैंगस्टर थी। इंडस्ट्री में घुंघराले बाल अधिक पसंद नहीं किए जाते थे लेकिन कंगना की यहीं चीज उनकी पहचान बन गई। लड़कियों ने उनके हेयर स्टाइल को कॉपी किया। 

खुल कर रखती है अपने विचार

कंगना ने बॉलीवुड अपनी पहचान बनाने के साथ साबित किया है कि वह किसी से कम नहीं है। एक महिला होने के नाते वह खुद को हर तरह से सही साबित कर सकती है। बॉलीवुड में नेपोटिस्म के साथ कंगना ने हर मुद्दे पर खुल कर अपने विचार रखें और खुद को सही साबित किया है। बॉलीवुड में कंगना कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार हो चुकी है लेकिन कंगना ने इनका हमेशा डट कर सामना किया है। 

 

PunjabKesari

हर महिला के लिए है मिसाल 

बॉलीवुड की कंगना इस समय देश की हर उस महिला के लिए मिसाल है जो जीवन में आगे बढ़ने का सपना देखती है। पद्मश्री अवॉर्ड से पहले कंगना को क्वीन और तनु वेड्स मनु फिल्म के लिए साल 2015 और 2016 को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। 

Related News