पंजाब केसरी (फैशन): बात बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, एक्ट्रैस को कई इवेंट अटैंड करने पड़ते हैं। इतने इवेंट के बीच उन्हें इस बात का खास ध्यान रखना पड़ता है कि कही कोई ड्रैस दोबारा से रिपीट न हो जाए। इस देख-समझ के बाद भी कभी न कभी कोई गलती हो जाती है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रैस ऐसी है, जो अक्सर किसी का स्टाइल और ड्रैस कॉपी करने के लिए चर्चा में रहती है। आज हम ऐसी ही कुछ डीवाज की बात करने जा रहे है, जो एक ही ड्रैस में देखी गई है। आइए देखते है उन दोनों डीवा में से कौन बेहतर दिखती नजर आई है।
1. Kriti Sanon-Parineeti Chopra
फिल्म Raabta में ट्रैलर लॉन्च में कृति सेनन Hemant And Nandita ड्रैस में नजर आईं। बिल्कुल उसी तरह की ड्रैस में परिणीति चोपड़ा को दुबई वेकेशन एन्जॉय करते देखा गया।
2. Twinkle Khanna-Sonam Kapoor
सबसे पहले सोनम कपूर को फ्रिंज्ड साड़ी साड़ी में देखा गया। उसी के बाद एक इवेंट में ट्विंकल खन्ना को अबू जानी-संदीप खोसला की फ्रिंज्ड साड़ी वियर किए देखा गया।
3. Jhanvi Kapoor-Urvashi Rautela
पिछले साल जानवी कपूर को RS By Rippi Sethi क्लियोपैट्रा इंस्पायर्ड गाउन में देखा गया था। बिल्कुल उसी तरह के गाउन में Urvashi Rautela को एक इवेंट अटैंड करते देखा गया।
4. Malaika Arora-Neha Dhupia
मलाइका अरोड़ा को Péro की पॉपी एम्ब्रॉएडर्ड ड्रैस में देखा गया था। हाल ही में उसी ड्रैस में Neha Dhupia को भी देखा गया।
5. Gauahar Khan-Shilpa Shetty
गौहर खान ने हाल ही में एक इवेंट पर स्पार्कली रजत तांगरी गाउन पहना था। 2013 में शिल्पा शेट्टी भी वह गाउन पहन चुकी है।
6. Swara Bhaskar-Sonakshi Sinha
स्वरा भास्कर को हाल ही में निष्का लूला की ब्लैक स्कर्ट और क्रॉप टॉप में देखा गया, जिसे उनसे कुछ दिनों पहले ही सोनाक्षी सिन्हा ने भी पहना था।
7. Mahira Khan-Alia Bhatt
महरा खान ने जो ऑफ-व्हाइट पैंटसूट पहना था, हाल ही में आलिया भट्ट को भी उसी ड्रैस में देखा गया।