26 APRFRIDAY2024 11:36:03 AM
Nari

इन जगहों पर घूमने जाएं कपल, यहां का Sunrise बना देगा आपके हनीमून को और भी रोमांटिक

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 Jan, 2021 06:04 PM
इन जगहों पर घूमने जाएं कपल, यहां का Sunrise बना देगा आपके हनीमून को और भी रोमांटिक

दुनियाभर में घूमकर प्राकृतिक नजारों को देखने का अलग ही मजा है। आमतौर पर लोग बर्फ में घूमने का मजा आता है। मगर  सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा भी किसी का भी मन आसानी से जीतने का काम करता है। माना जाता है कि दिन की शुरूआत सूर्योदय को देखते हुए करना शुभ होता है। इससे सेहत में सुधार होने के साथ दिनभर एनर्जेटिक रहने में मदद मिलती है। वैसे तो सूर्य हर शहर में ही उगता है। मगर कुछ शहरों में सूर्योदय का नजारा देखने का अलग ही अनुभव मिलता है। ऐसे में अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप इन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताते हैं, जहां घूमकर आप सूर्योदय का मजा लें सकते हैं। 

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। यह अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ शहर है। यहां से सुबह सूर्योदय का नजारा बेहद ही खूबसूरत दिखाई देता है। सुबह के समय आसमान का रंग सूर्य की लालिमा से भरे बेहद ही सुंदर दिखाई देता है। इसे नजारे को देखकर किसी का भी मन आसानी से खिल उठेगा। आमतौर पर इस नजारे को देखकर हर किसी का मन उस समय को रोकने का करता है। 

PunjabKesari

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग में बनी टाइगर हिल में आप सूर्योदय का मजा ले सकती है। खासतौर पर लोग इस शहर में जाकर अपने दिन की शुरूआत इस हिल की एकदम ऊंचाई पर जाकर करते हैं। पहाड़ी से सूर्योदय का खूबसूरत नजारे देखने का अलग ही मजा आता है। माना जाता है कि ऐसा दृश्य और कहीं भी दिखाई नहीं देता है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

बनारस

बनारस पर लोग खासतौर पर गंगा माता के दर्शन करने व अपने पापों से मुक्ति पाने जाते हैं। ऐसे में इसे मोक्ष की नगरी कहा जाता है। बनारस में उगने वाला सूर्य आपको खुद से मिलवाने का काम करता है। ऐसे में व्यक्ति पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ दिल से खुशी मिलती है। माना जाता है कि बनारस जैसा सूर्योदय का नजारा और कई नहीं दिखाई देता है। 

PunjabKesari

जोधपुर

जोधपुर में स्थित मेहरानगढ़ करीब 150 मीटर ऊंचाई पर बना है। ऐसे में वहां से सूर्योदय का नजारा देखने का अलग ही मजा आता है। इसके अलावा जोधपुक में बने राव जोधा पार्क एवं जसवंत थाड़ा में भी सूर्य के उगने का नजारा काफी खूबसूरत दिखाई देता है। खुले आसमान रूपी कैनवास पर सूर्य की लालिमा फैली कालाकारी बेहद ही आलौकिक नजारा पेश करती है। 

PunjabKesari


अगर आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करें। 
 

Related News