25 APRTHURSDAY2024 9:05:35 AM
Nari

Travel Goals: बच्चों के साथ मुंबई घूमने का हैं प्लान तो बेस्ट रहेंगी ये जगहें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 Feb, 2022 02:24 PM
Travel Goals: बच्चों के साथ मुंबई घूमने का हैं प्लान तो बेस्ट रहेंगी ये जगहें

मुंबई जैसे बड़े शहर में घूमने की कई जगहें हैं। वहीं अगर आप बच्चों के साथ घूमने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको मुबंई की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताते हैं। यहां पर आपके बच्चों अच्छा भी लगेगा और वे काफी कुछ सीखेंगे भी। चलिए जानते हैं मायानगरी यानि मुंबई में घूमने की बेस्ट प्लेसिस...

नेहरू तारामंडल

बच्चों को रंग-बिरंगी व चमकती हुई चीजें बेहद पसंद आती है। ऐसे में अगर आप मुंबई घूमने जा रहे हैं तो बच्चों को यहां के विश्व प्रसिद्ध नेहरू तारामंडल लेकर जरूर जाए। यहां बच्चों के लिए शो आयोजित होते हैं और उन्हें फ्यूचर के लिए मोटिवेट भी किया जाता है। इस तारामंडल में द इटरनल लाइट, द वंडर्स ऑफ द यूनिवर्स आदि शो भी दिखाई जाते हैं। इसतरह बच्चे खेल-खेल में कई चीजों सीख सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

हैंगिंग गार्डन

अगर आप बच्चों के साथ कहीं घूमने का सोच रहे हैं तो आपके लिए हैंगिंग गार्डन बेस्ट जगह है। यहां पर वीकेंड में काफी भीड़ रहती है। इस दौरान लोग फैमिली के साथ पिकनिक मनाने आते हैं। बता दें, आप इस बाग में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के बीच घूमने जा सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

स्नो वर्ल्ड

स्नो वर्ल्ड, मुंबई वालों के घूमने की सबसे मशहूर जगह है। आप यहां पर फैमिली के साथ घूमना प्लान कर सकते हैं। स्नो वर्ल्ड आप बच्चों के साथ स्केटिंग, स्नो स्लेजिंग स्नोबोर्डिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं। इसतरह आप मुंबई में ही शिमला या मनाली घूमने का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

एस्सेल वर्ल्ड

मुंबई की गर्मी से बचने के लिए आप बच्चों के साथ एस्सेल वर्ल्ड घूमने जा सकते हैं। यह मुबंई की फेमस जगहों में से एक है। मुंबई के खूबसूरत तटीय गांव गोराई में स्थित यह जगह मनोरंजक गतिविधि के लिए भी जाना जाता है। यहां आप सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक घूमने का प्लान कर सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

गेटवे ऑफ इंडिया

मुंबई में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आना पसंद करते हैं। आप यहां पर बच्चों के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर आप फैमिली के साथ फोटोग्राफी, फेरी राइड या नौका विहार आदि का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां से कुछ दूरी पर एलीफेंटा की गुफाओं को देखने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

तारापोरवाला मछलीघर (aquarium)

तारापोरवाला मछलीघर बच्चों के साथ घूमने की परफेक्ट जगह है। बता दें, यहां पर 420 से अधिक मछलियों की प्रजातियों का घर है। ये मछलियां दक्षिण पूर्व एशिया से मंगवाई गई है। इन रंग-बिरंगी मछलियों को देखकर बच्चे बेहद खुश होते हैं। इस एक्वेरियम में घूमने का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक है।

PunjabKesari

स्मैश मुंबई

स्मैश मुंबई एक वीडियो गेम हब है। इस जगह पर वीकेंड में फैमिली घूमने आती है। बता दें, गो-कार्ट ड्राइविंग, रॉक क्लाइम्बिंग, सुपर कीपर आदि गेम्स यहां बेहद फेमस है। इसके साथ ही आप और भी अलग तरह की गेमिंग एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

pc: pinterest

Related News