06 MAYMONDAY2024 12:50:43 AM
Nari

Fashion 2023: एक नही 5 बार Nita और Isha ने अपनी Stylish Dress से जीता मन

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 17 Dec, 2023 01:20 PM
Fashion 2023: एक नही 5 बार Nita और Isha ने अपनी Stylish Dress से जीता मन

देश की पावरफुल महिला नीता अंबानी अपने लग्जरी लाइफस्टाइल और फैशन के लिए भी काफी पसंद की जाती हैं। उनका फैशन बी-टाउन की दीवाज को भी कड़ी टक्कर देता है हालांकि किस इवेंट में किस तरह का आउटफिट कैरी करना है ये उन्हें बखूबी आता है। धीरूभाई अंबानी इंटरनैशनल के स्कूल इवेंट में भी नीता अंबानी का लुक देखने वाला होता है।

इस बार के एनवल इवेंट में नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ खूबसूरत आउटफिट में दिखीं। जहां नीता अंबानी ने ट्रडीशनल साड़ी कैरी की वहीं ईशा अंबानी सूट में नजर आई। चलिए मां बेटी की कुछ डिसेंट लुक्स आपको दिखाते हैं।

1. नीता अंबानी ने इवेंट के पहले दिन के लिए सिल्क की ब्लू साड़ी चूज की। जिस पर सिल्वर वर्क था। गले में डिसेंट सा सेट और मैचिंग झुमके और कंगन पहने नीता बहुत प्यारी लग रही थी। नीता अंबानी ने जूड़ा करके बालों पर गजरा लगाया। वहीं ईशा अंबानी पीच पिंक कलर का प्लाजो सूट पहना था। सूट के साथ उन्होंने पंजाबी जूती वियर की थी। ईशा इतनी सिंपल बनी थी कि उन्होंने ना मेकअप किया था और ना ही ज्वैलरी कैरी की थी। फिर भी वह बहुत प्यारी लग रही थी।

PunjabKesari

2. दूसरे दिन भी नीता अंबानी साड़ी में ही नजर आई। उन्होंने मेजेंटा पिंक-गोल्डन कलर की बनारसी सिल्क साड़ी पहनी थी। जिसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर की ज्वैलरी पहनी थी। वहीं ईशा दूसरे दिन भी काफी सिंपल ही लग रही थी।  उन्होंने आइवरी कलर का सूट पहना था और हल्की सी ज्वैलरी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

3. जियो वर्ल्ड प्लाजा के एक इवेंट में नीता अंबानी अपनी पूरी फैमिली के साथ आई थी। नीता ने जहां एक्वा ग्रीन कलर की वन शोल्डर ड्रेस पहनी थी वहीं इस दौरान ईशा अंबानी ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस में दिखी थी। ईशा की ड्रेस पर मल्टी शिमरी वर्क था। इस ड्रेस के साथ ईशा ने ज्वैलरी भी बहुत सुंदर पहनी थी। ईशा का ये लुक काफी दिन लाइमलाइट में भी रहा था।

PunjabKesari

4. नीता अंबानी और ईशा अंबानी, एन.एम.ए.सी.सी इवेंट में गाउन पहनकर भी ट्विनिंग कर चुकी हैं। नीता जहां शेपेंन गोल्डन कलर के गाउन में दिखी थी जिस पर हैवी केप स्टाइल जैकेट थी जो अबुजानी संदीप खोसला की डिजाइन की थी। वहीं ईशा रेड कलर के गाउन में थी वहीं ईशा ने भी लॉन्ग केप स्टाइल जैकेट वियर की थी।

PunjabKesari

5. एन.एम.ए.सी.सी के ही इवेंट नीता अंबानी गोल्डन ब्लू कलर की साड़ी में नजर आई थी इस साड़ी के साथ नीता ने ग्रीन हैवी नेकपीस और ईयररिंग्स पहने थे।

PunjabKesari

वहीं ईशा आइवरी कलर की खूबसूरत ड्रेस में पापा के साथ पोज देते दिखी थीं।

PunjabKesari

 

Related News