19 APRFRIDAY2024 9:58:28 PM
Nari

विदेश नहीं इस बार भारत की इन जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 Dec, 2020 06:27 PM
विदेश नहीं इस बार भारत की इन जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न

हर कोई नए साल का स्वागत बड़े ही खुशी व पार्टी करके मनाता है। ताकि आने वाला नया साल खुशियों भरा रहे। खासतौर पर इस साल यानी 2020 की बात करें तो इस वर्ष कोरोना के कारण हर किसी ने बहुत सी परेशानियों का सामना किया। इसलिए हर कोई इस साल के जाने व न्यू ईयर के आने बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऐसे में आप नए साल का स्वागत कही घूम कर मनाना चाहते हैं तो आइए आज हम आपको भारत की 5 फेमस जगहों के बारे में बताते हैं। यहां पर आप अपना नया साल बड़ी ही हंसी व खुशी के साथ मना सकते हैं। साथ ही इन खूबसूरत जगहों पर आपको भारत में रहते हुए भी विदेश घूमने का अहसास होगा।

गोवा

अगर आप यंग है तो पार्टी व न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए गोवा आपके लिए सही रहेगा। यहां हर साल दिसंबर के महीने में सनबर्न त्योहार भी मनाया जाता है। इसीलिए हर साल दिसंबर से जनवरी तक दूर-दूर से लोग यहां आना व घूमना पसंद करते हैं। गोवा में क्रिसमस व नए साल का जश्न भी देखने वाला होता है। आप इस खूबसूरत शहर में नाइलाइफ, बीच पार्टियां, पब, बार, कैफे और जगमगाती सड़कें में अपने नए साल की शुरूआत कर सकते हैं। इसके अलावा न्यूली मैरिड कपल के लिए भी यह जगह एकदम परफेक्ट रहेगी। 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

मनाली

हिमाचल प्रदेश के राज्य में बसा मनाली भी घूमने के लिए बेहद खूबसूरत जगह है। यहां पर आप अपने फ्रेंड्स व फैमिली के साथ नए साल की छुट्टियां प्लान कर सकते हैं। खूबसूरत व शांत वादियों में स्थित मनाली किसी के भी दिल को आसानी से सूकुन पहुंचाने का काम  करता है। इसलिए हर साल अधिक मात्रा में लोग यहां घूमने जाते है। मनाली की खूबसूरती आपको विदेश में घूमने का अहसास करवाएगी। आप यहां पर चारों तरह हरियाली, पहाड़ों व सेब के बागों को देखने का आनंद मना सकते हैं। इसके अलावा हिमालय नेशनल पार्क, हिडिम्‍बा मंदिर, सोलांग घाटी, रोहतांग पास, पनदोह बांध, पंद्रकनी पास, रघुनाथ मंदिर और जगन्‍ननाथी देवी मंदिर के दर्शन कर सकते है।

PunjabKesari

PunjabKesari

मैक्लोडगंज

नया साल मनाने के लिए मैक्लोडगंज बेस्ट रहेगा। यहां बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच घूमने का मजा ही कुछ और होगा। साथ ही यहां पर जाने व घूमने में आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। शांत व खूबसूरत जगह फोटो क्लिक करवा के आप अपनी यादों को कैद कर सकते हैं। बात अगर यहां पर घूमने की जगहों की करें तो आप भागसू फॉल्स, डल झील, कांगड़ा किला आदि खूूबसूरत व ऐतिहासिक जगहों को देख सकते हैं। साथ ही ट्रेकिंग पसंद लोग इसका भी मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आप कम खर्चे में आसानी से खरीददारी का भी आनंद मना सकती है। 

PunjabKesari

जयपुर 

अगर आप ऐतिहासिक जगहों को देखना पसंद करते हैं तो इसके लिए जयपुर बेस्ट रहेगा। आप नए साल का जश्न मनाने के लिए पिंक सीटी कही जाने वाले जयपुर को चुन सकते हैं। यहां पर आपको भारत के इतिहास व सांस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलेगा। साथ ही यहां पर आप राजस्थानी जायके का भी मजा उठा सकते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

कसौली

हिमाचल प्रदेश में बसा कसौली नया साल मनाने के लिए काफी सही रहेगा। यहां पर शांत वादियों, नदियों व खूबसूरत पहाड़ों को देखकर आपको धरती पर ही जन्नत का अहसास होगा। साथ ही सनसेट प्वांइट कसौली की मशहूर जगहों में से एक है। यहां पर सूर्य डूबने के बाद इस जगह पर घूमने का मजा ही कुछ और है। देवदार के पेड़ों से ढके बाग, घाटियां बेहद ही सुंदर दिखाई देते हैं। मॉल रोड पर आपको खरीददारी की अलग-अलग दुकानें व रहने के लिए रेस्तरां मिल जाएंगे। अगर आप धार्मिक स्थल के दर्शन करना चाहते हैं तो कृष्ण भवन मंदिर, श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा गोरखा किला को देखने व टिम्बर ट्रेल का मजा ले सकते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News