29 APRMONDAY2024 6:47:13 AM
Nari

रोजाना पीएंगे लस्सी तो मिलेंगे ये 5 फायदे

  • Updated: 30 Apr, 2018 12:04 PM
रोजाना पीएंगे लस्सी तो मिलेंगे ये 5 फायदे

गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स या आर्टिफीशियल फ्लेवर्ड ड्रिंक के बजाय लस्सी बहुत ही फायदेमंद ड्रिंक है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ज्यादातर लोग इसका सेवन भोजन के बाद करते हैं लेकिन गर्मी से बचने के लिए इसे किसी भी समय पी सकते हैं। इसे जीरा, काला नमक, काली मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च, हींग और पुदीना आदि के साथ बना कर भी पीया जा सकता है। बाजार से बनी बनाई लस्सी लाने के बजाय यह ताजे दही से तैयार ज्यादा बढ़िया रहती है। आज हम आपको बताएंगे, इसके सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
लस्सी में लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और गर्मियों में होने वाले रोगों से भी बचाता है। इसके सेवन से शरीर में गर्मी खत्म होती है।

2. मोटापा घटाए
पोषक तत्वों से भरपूर कैलोरी फ्री लस्सी मोटापा घटाने में काफी मददगार है। इसे पीने से शरीर में फैट भी नहीं होती, साथ ही में यह पेट और भोजन नली के पास जमा फैट को बाहर निकालने में भी मदद करती है।

3. एसिडिटी से मिले राहत
मसालेदार भोजन खाने के कारण पेट में होने वाली जलन और एसिड से छुटकारा दिलाने के लिए लस्सी बहुत बढ़िया ऑप्शन है। इसके अलावा यह पेट की सूजन को भी कम करती है। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए इसे इस्तेमाल करने के लिए इसमें  करी पत्ता, काली मिर्च और जीरा डालकर पीएं।

4. उच्च रक्तचाप रखें नार्मल
लस्सी में पोटैशियम और राइबोफ्लेविन तत्व होते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल करते हैं। इसके अलावा यह शरीर में विषैले पदार्थों को भी बाहर निकालता है।

5. झड़ते बालों के रोके
लस्सी में विटामिन बी 12 काफी मात्रा में होता है जो बालों को सफेद होने से रोकता है। इसे बालों पर कंडीशनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बाल मुलायम बने रहते हैं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News