29 APRMONDAY2024 2:33:22 PM
Nari

सर्दियों का बेस्ट इम्यूनिटी बूस्टर सूप, बच्चों की हड्डियों को रखेगा मजबूत

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Jan, 2021 06:12 PM
सर्दियों का बेस्ट इम्यूनिटी बूस्टर सूप, बच्चों की हड्डियों को रखेगा मजबूत

छोटे बच्चों सर्दियों में खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। साथ ही मौसम में भूख ज्यादा लगने के कारण वे बाहर की चीजों का अधिक सेवन करते हैं। इसके कारण उनकी इम्यूनिटी कमजोर होकर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं तो आप उन्हें फिट एंड फाइन रखने के लिए गाजर व चुकंदर से तैयार सूप पिला सकती है। यह पीने में टेस्टी होने के साथ बच्चे की सेहत बरकरार रखने में मदद करेगा। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी व फायदों के बारे में...

सूप बनाने की सामग्री-

गाजर- 1 
चुकंदर- 1
लहसुन की कलियां- 2
काली मिर्च- स्वाद अनुसार
काला नमक- स्वाद अनुसार
जीरा पाउडर- स्वाद अनुसार
पानी- जरूरत अनुसार
घी- जरूरत अनुसार

PunjabKesari

सूप बनाने की विधि-

1. सबसे पहले गाजर और चुकंदर को धोकर छील लें।
2. अब पैन में पानी, गाजर, लहसुन और चुकंदर डालकर उबालें।
3. सभी चीजें पक जाने के बाद इन्हें ब्लेंडर में पीस लें।
4. अब पैन में घी गर्म करके उसमें जीरा भूनें‌। 
5. फिर इसमें गाजर- चुकंदर की प्यूरी और पानी मिलाकर पकने दें।
6. सूप पकने पर इसमें काला नमक और काली मिर्च मिलाकर आंच से उतार लें।
इसे सर्विंग बाउल में निकाल कर गर्मा-गर्म सर्व करें।

सूप पीने के फायदे-

 

मजबूत हड्डियां

इनमें मौजूद कैल्शियम हड्डियां मजबूत करने में मदद करता है। ऐसे में बच्चे का बेहतर विकास होने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

स्ट्रांग इम्यूनिटी

चुकंदर, गाजर में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट,  एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके सेवन से बच्चों की इम्यूनिटी स्ट्रांग होने में मदद मिलेगी। ऐसे में सर्दी-जुकाम, खांसी व अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

स्मरण शक्ति बढ़ाए

बच्चों के मानसिक विकास के यह सूप पिलाना बेस्ट ऑप्शन है। इससे दिमाग का विकास होने के साथ स्मरण शक्ति बढ़ने में मदद मिलती है।

खून बढ़ाए

इसमें आयरन होने से खून की कमी पूरा करने में मदद मिलती है। ऐसे में बच्चों के लिए यह सूप बेहद फायदेमंद होता है।

PunjabKesari

बालों के लिए फायदेमंद

सेहत के साथ बालों के लिए भी चुकंदर फायदेमंद होती है। इसके सेवन से बालों को बढ़ने में मदद मिलती हैं। साथ ही बाल सुंदर, लंबे, घने व मुलायम होते हैं।
 

Related News