28 APRSUNDAY2024 1:20:55 PM
Nari

शहनाज हुसैन के ये घरेलू नुस्खे लाएंगे चेहरे पर Glow, बेदाग बनेगी स्किन

  • Edited By palak,
  • Updated: 14 Sep, 2023 05:47 PM
शहनाज हुसैन के ये घरेलू नुस्खे लाएंगे चेहरे पर Glow, बेदाग बनेगी स्किन

चमकती और निखरी त्वचा पाना हर महिला का सपना होता है। इसके लिए महिलायें महंगे ब्यूटी सलूनों से लेकर अनेक जतन करती हैं लेकिन इसके बावजूद मनचाहे परिणाम न मिलने पर कई बार निराशा ही हाथ लगती है। आप इन घरेलू उपायों से घर बैठे मनचाही त्वचा प्राप्त कर सकती हैं।

गेंदे के फूल

एक-दो गेंदे के फूलों में दही, चंदन का पाउडर मिलाएं। चेहरे पर 20 मिनट लगा कर रखें। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी। पिंपल्स और रैशेज दूर होंगे। यह एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करेगा और चेहरे को ऑयल फ्री रखेगा। स्किन के पोर्स भी बंद होंगे। यह काॅम्बिनेशन स्किन के लिए असरदार है।

PunjabKesari

शहद और रेड वाइन

शहद और दही में कुछ बूंदे रेड वाइन की मिलाएं। इसे फेस पर लगा कर 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें। सादे पाने से धो लें। यह स्किन को साॅफ्ट बनाएगा और उसे पूरी तरह माॅइश्चराइज भी करेगा। टैनिंग दूर होगी और त्वचा पर चमक लौट आएगी।

दूध और चोकर

गुनगुने दूध में चोकर डाल कर रखें। नहाने से पहले चेहरे, गर्दन और पीठ पर लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें। रेगुलर लगाने पर काॅम्पलेक्शन अच्छा हो जाएगा।

PunjabKesari

एवोकाडो पल्प

ताजे और कच्चे एवोकाडो पल्प में एलोवेरा जैल मिला कर पैक बनाएं। चेहरे पर लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। एवोकैडो में 20 तरह के विटामिन व मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इससे स्किन के एजिंग साइन भी दूर होने लगते हैं।

मुल्तानी मिट्टी

मुलतानी मिट्टी में कई मिनरल होते हैं। इसका मास्क लगाने से स्किन के ऑयल्स  ग्लैंड्स कंट्रोल होते हैं। चेहरा रूखा और मुरझाया नहीं दिखता।

मूंग दाल और टमाटर 

ऑयली  स्किन के लिए 1 बड़ा चम्मच मूंग दाल को पानी में कुछ देर भिगो कर रखें और पेस्ट बनाएं। इसमें मैश किया टमाटर मिलाएं। चेहरे पर लगा कर इसे हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

पका हुआ पपीता और खीरा

खीरा और पका हुआ पपीता मैश करें। इसे दही में मिलाएं। नीबू का रस डालें। चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। टैनिंग दूर होती है।

PunjabKesari

बादाम का पाउडर

2 छोटे चम्मच चोकर, 1 छोटा चम्मच बादाम का पाउडर, शहद, दही, अंडे का सफेट हिस्सा और रोज वाॅटर मिलाएं। आंखों और होंठों के आसपास का हिस्सा छोड़ कर चेहरे पर लगाएं।

एलोवेरा जेल और मिल्क पाउडर

 ड्राई स्किन के लिए रेड वाइन, एलोवेरा जेल और मिल्क पाउडर मिक्स करें। 20 मिनट चेहरे पर लगा कर रखें। नाॅर्मल स्किन के लिए फ्रूट फेस पैक लगाएं।

फ्रूट फेसमास्क

तरबूज, पपीता, अनार में से किसी भी एक फल को लेकर उसका रस या पल्प निकालें और उसमें स्किन टाइप के मुताबिक शहद या तीबू की रस की कुछ बुँदे  मिलाएं। इस पैक का रोज इस्तेमाल करें।

PunjabKesari

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

ऑयली  स्किन के लिएः मुलतानी मिट्टी को गुलाबजल के साथ मिक्स करें। चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।

एक्ने प्रोन स्किन

मुलतानी मिट्टी में चंदन का पेस्ट, रोज वाॅटर व नीम की सूखी पत्तियों का पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद धो लें।

बेसन

खूबसूरती बढ़ाने के लिए बेसन का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। यह  खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। एक कटोरी में हल्दी, कच्चा दूध और बेसन डालें और इसका मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगा कर प्राकृतिक  वातावरण में सूखने दें। सूखने के बाद चेहरे को ताजे साफ पानी से धो डालें। आप इसे रोजाना उपयोग में ला सकते हैं ।

  PunjabKesari

(लेखिका अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेष्ज्ञ है और हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय है।) 
 

Related News