26 APRFRIDAY2024 3:28:50 PM
Nari

कपूर ऑयल में छिपे कुदरती गुण, बाल और चेहरे दोनों के लिए फायदेमंद

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 12 Sep, 2019 01:35 PM
कपूर ऑयल में छिपे कुदरती गुण, बाल और चेहरे दोनों के लिए फायदेमंद

घर में हवन हो चाहे पूजा कपूर के तेल का इस्तेमाल काफी लंबे समय से किया जा रहा है। इस तेल के एंटी-बैक्टीरियल गुण कई तरह के खतरनाक वायरस को दूर करने के काम आते हैं। कपूर के इन्‍हीं खास गुणों के कारण केवल पूजा पाठ में ही नहीं बल्कि ब्यूटी रिलेटिड प्रॉबल्मस में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए आज जानते हैं कपूर तेल के इस्तेमाल से त्वचा को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से...

मुहांसे दूर करने के लिए

कपूर का तल मुंहासों पर लगाने से काफी फायदा मिलता है। इससे न केवल कील-मुंहासे दूर होते हैं बल्कि चेहरे पर पड़े दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है।

Related image,nari

फटी एड़ि‍यां

एक टब में गुनगुना पानी लें, उसमें कपूर तेल की 7 से 8 बूंदे डालें। उस पानी में 10 से 15 मिनट तक अपने पैर डुबोकर रखें। ऐसा हफ्ते में दो बार करने से फटी एड़ियों से बहुत जल्द राहत मिलती है। यदि आपके पैरों में कोई इंफेक्शन या फंगस लगा हो, तो भी ऐसा करने हर तरह की परेशानी से राहत मिल जाएगी।

बालों का झड़ना

कपूर का तेल बालों में लगाने से बाल जल्दी बढ़ने लगते हैं, मजबूत होते हैं और झड़ना भी रुक जाते हैं। बालों को स्ट्रांग बनाने के लिए एक कटोरी दहीं में 7 से 8 बूंदे कपूर के तेल की डालकर अच्छे से मिक्स करें। नहाने से 1 घंटा पहले उस दहीं को सिर में लगाएं। 2 से 4 महीनों में आप अपने बालों में बदलाव महसूस करने लगेंगी।

nari

घर पर बनाएं कपूर का तेल

वैसे तो कपूर का तेल बाजार में भी उपलब्ध होता है लेकिन इसे घर पर भी बड़ी ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे घर पर बनाने के लिए नारियल के तेल में कपूर के कुछ टुकड़े डालें और किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें। कुछ समय में कपूर नारियल के तेल में अच्छी तरह घुल जाएगा। इस तेल को आप अपनी त्वचा या बाल जहां चाहे अपलाई कर सकते हैं। 

Related image,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News