26 APRFRIDAY2024 6:49:28 PM
Nari

श्रद्धा कपूर की ग्लोइंग स्किन और खूबसूरत बालों का राज है ये नैचुरल टिप्स

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 04 Jul, 2018 01:40 PM
श्रद्धा कपूर की ग्लोइंग स्किन और खूबसूरत बालों का राज है ये नैचुरल टिप्स

ऐसी बहुत से हीरोइनों हैं जो नेचुरल ब्यूटी की मल्लिका हैं। आपने उन्हें कई बार बिना मेकअप देखा होगा, जिसमें वह काफी खूबसूरत लगती है। ठीक इसी तरह की स्किन है बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रद्धा कपूर की। श्रद्धा जितनी खूबसूरत पर्दे पर मेकअप के साथ नजर आती है, उतनी ही नो-मेकअप लुक में सुंदर लगती है। ऐसे में उनके फैंस उनकी नेचुरल ब्यूटी का राज जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। 


क्या आप भी श्रद्धा की तरह नैचुरल ब्यूटी चाहती है तो आपको बता दे कि श्रद्धा कहना है, 'जब भी मैं घर पर होती हूं तब अपने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं लगाती। उस दिन मैं अपने चेहरे को सांस लेने के लिए छोड़ देती हूं। इससे त्वचा स्वस्थ और खूबसूरत होती है।' आइए जानते है इसके अलावा और क्या-क्या है उनकी दिमकती त्वचा का राज। 

 


1. श्रद्धा कपूर अपनी त्वचा और बालों के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करती हैं। वह चेहरे पर ग्लो बनाए रखने के लिए दिनभर खूब सारा पानी पीती है। कहा जाता है कि पानी पीने से त्वचा से जुड़ी आधी समस्याए तो ऐसे ही गायब हो जाती है। 

 


2.श्रद्धा कपूर दिन में कम से कम दो बार किसी अच्छे ब्रांड के फेशवॉश से चेहरा जरूर धोती है। फिर चेहरे की नमी को बरकरार रखने के लिए वह मॉइस्चराइजर यूज करती है।

 


3. श्रद्धा चेहरे पर हमेशा सनस्क्रीन लगाकर बाहर निकलती है। वह कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के बजाए कुदरती सुंदरता पर विश्वास रखती है। जब भी श्रद्धा घर पर होती है तो वह मेकअप से दूर ही रहती है।   

 


4. अगर उनके बालों की सुंदरता पर जाए तो वह केवल ऑर्गेनिक तेल पसंद करती है क्योंकि इससे बालों में नमी बनी रहती है। बाल मजबूत होते है। 

 


5. इसके अलावा वह एलोवेरा, हिबिस्कस यानी गुलहड की पत्तियां और फूल के साथ दही मिलाकर पैक बनाती है और इस पैक को बालों पर इस्तेमाल करती है। बालों में सीरम लगाना वह कभी नहीं भूलती क्योंकि इससे बाल हमेशा नरम बने रहते है। 

 


6. हमारी डाइट का भी खूबसूरती से गहरा संबंध है। श्रद्धा कपूर नाश्ते में हमेशा ताजा फल खाती है, जो उन्हें दिनभर एनर्जी देते है। वह ओमेगा-3 से भरपूर चीजे खाती है और फास्ट फूड्स से दूरी बनाकर रखती है। भले ही उन्हें मिठाइयां और चॉकलेट खूब पसंद है लेकिन वह इनकी लिमित मात्रा लेती है। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News