26 APRFRIDAY2024 4:00:34 PM
Nari

मेकअप से नहीं, ये चीजें खाकर ब्यूटीफुल दिखती हैं काजल, लड़कियों के लिए स्पेशल टिप्स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 19 Jun, 2019 06:44 PM
मेकअप से नहीं, ये चीजें खाकर ब्यूटीफुल दिखती हैं काजल, लड़कियों के लिए स्पेशल टिप्स

साउथ एंड बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल आज अपना 34वां बर्थ-डे मना रही है। एक्टिंग के साथ-साथ काजल अपनी फ्लॉलेस ब्यूटी से भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन, वह हमेशा ही फ्लॉलेस ब्यूटी फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं लेकिन आप जानते हैं कि उनकी इस खूबसूरती राज क्या है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अपनी खूबसूरती को कैसे बरकरार रखती हैं काजल।

 

एक बाउल सलाद है खूबसूरती का राज

काजल ने बताया कि अपनी फिटनेस और ब्यूटी का राज एक बाउल सलाद हैं। वह डेली खाने से पहले एक बाउल में खीरा, मूली, गाजर, पनीर और चीज मिक्स करके खाती हैं, जो उन्हें काफी पसंद है। इससे ना सिर्फ वह स्वस्थ रहती है बल्कि यह चेहरा का ग्लो भी बढ़ता है। इतना ही नहीं, इसे खाने का असर उनके बालों पर दिखाई देता है।

PunjabKesari

रोजाना करती हैं योग

काजल डिसिप्लिन एक्सरसाइज रूटीन फोलो करती हैं। वह हफ्ते में 3 दिन वेट लिफ्टिंग (Weight Lifting) करती हैं। इसके अलावा उनकी रूटीन में योग, स्विमिंग और आर्थो-पिलेट्स क्लास (Artho-Pilates Classes) भी शामिल है। इससे ना सिर्फ वो फिट रहती हैं बल्कि यह स्किन प्रॉब्लम्स को दूर रखने में भी मदद करता है। दरअसल, इससे बॉडी व त्वचा में से सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं, जिससे त्वचा पर ग्लो आता है।

सलाद खाने के फायदे
बढ़ी उम्र की समस्याएं

सलाद का रोजाना सेवन करने से त्वचा में कोलेजन का स्तर बढ़ता है, जिससे आप बढ़ती उम्र की समस्याएं जैसे झुर्रियां, झाइयां आदि से बचे रहते हैं। साथ ही सलाद त्वचा में पुरानी कोशिकाओं की मुरम्मत भी करता है, जिससे आप इन समस्याओं से बचे रहते हैं।

PunjabKesari

ग्लोइंग स्किन

सलाद खाने से त्वचा डिटॉक्स होती है और उसे सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं, जिससे चेहरे पर निखार आता है।

रंगत में निखार

सलाद में गाजर, चुकंदर जैसी चीजें खाने से त्वचा ना सिर्फ स्वस्थ रहती है बल्कि इससे रंगत में निखार भी आता है।

दाग-धब्बों को करें दूर

सलाद में सीजन फल व सब्जियां खाने से दाग-धब्बे, मुहांसे व पिंपल्स जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।

मजबूत बाल और दांत

इससे स्कैल्प पर नमी बनी रहती है, जिससे ना सिर्फ झड़ते बालों की समस्या दूर होती है बल्कि यह उन्हें मजबूत भी बनाता है। साथ ही इससे दांत भी मजबूत होते हैं।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News