29 APRMONDAY2024 4:16:39 PM
Nari

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई, पीएम की लंबी उम्र की दुआएं मांगते दिखे Stars

  • Edited By palak,
  • Updated: 17 Sep, 2023 06:22 PM
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई, पीएम की लंबी उम्र की दुआएं मांगते दिखे Stars

देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज पीएम 73 साल के हो गए हैं। पूरे देश के लोग आज उनके खास दिन पर उनकी लंबी उम्र की कामना करते दिख रहे हैं। वहीं इसी बीच कई सारे बॉलीवुड एक्टर्स ने भी मोदी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना मांगते हुए सोशल मीडिया पर एक्टर्स ने पोस्ट शेयर की है।  

अक्षय कुमार 

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी की अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि - 'जन्मदिन मुबारक हो नरेंद्र मोदी जी हर साल हमें प्रेरित करते रहें। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं।'  

सलमान खान 

बॉलीवुड के दबंग खान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि - 'माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' 

कंगना रनौत 

गौसिप क्वीन कंगना रनौत ने लिखा कि - 'दुनिया में सबसे पसंद किए जाने वाले वाले नेता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामानाएं, एक साधारण व्यक्ति जो अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ता से सशक्तिकरण की ऊंचाईयों तक पहुंचे और नए भारत का ढांचा बनाया। आप लोगों के लिए सिर्फ एक प्रधानमंत्री नहीं है। भगवान राम की तरह आपका नाम भी इस राष्ट्र की चेतना में हमेशा के लिए अंकित हो गया है। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं सर।' 

सोनू सूद 

सोनू सूद ने लिखा कि - 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आप अपने मजबूत नेतृत्व और दूरगामी दृष्टिकोण से भारत के विकास का मार्ग प्रशस्त करें।' 

राजकुमार राव 

राजकुमार राव ने पीएम के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता और जन्मदिन की बधाई दी है। एक्टर ने लिखा कि - 'जन्मदिन मुबारह तो प्रिय नरेंद्र मोदी जी जी 20 की अपार सफलता पर बहुत-बहुत बधाई। भगवान आपको लंबी उम्र और सारी खुशियां दे। आप हम सभी को प्रेरित करते रहें जय भारत।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

हेमा मालिनी 

एक्टर से नेता बनी हेमा मालिनी ने लिखा कि - 'मोदी जी आधुनिक दुनिया में एक प्रकाश स्तंभ हैं और सभी विश्व नेता उनकी ओर देख रहे हैं हमारे गौरवशाली देश के हित में उनके लिए साहसिक, बुद्धिमान निर्णयों की सराहना करते हं इस अनुकरणीय नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो उदाहरण के तौर पर हमारा नेतृत्व करते हैं।'


 

Related News