08 FEBSUNDAY2026 6:18:28 PM
Life Style

मैं रोने लगी थी, Periods में शूट किया ‘धुरंधर’ का गाना ‘शरारत’, आयशा खान ने कहा ‘काश मैं…’

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 08 Feb, 2026 04:40 PM
मैं रोने लगी थी, Periods में शूट किया ‘धुरंधर’ का गाना ‘शरारत’, आयशा खान ने कहा ‘काश मैं…’

 नारी डेस्क: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और ओटीटी पर भी धूम मचाई। फिल्म का नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहना इसका प्रमाण है। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे स्टार्स ने महत्वपूर्ण रोल निभाए। वहीं, इसके गाने भी दर्शकों के बीच हिट रहे। इसमें से एक गाना ‘शरारत’ खासा चर्चित रहा, जिसे बिग बॉस फेम आयशा खान और क्रिस्टल डीसूजा पर फिल्माया गया। गाने को जसलीन स्कैंडल और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी। गाने के डांस मूव्स और एनर्जी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

पीरियड्स में गाने का शूट और भावनाओं की बहार

हाल ही में आयशा खान ने पिंकविला से बातचीत में बताया कि इस गाने को शूट करना उनके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा। गाना सिर्फ दो दिन में शूट किया गया और उन दो दिनों के दौरान उनके पीरियड्स भी चल रहे थे। आयशा ने बताया, “इतना डांस करने के बाद मेरी हड्डियों में दर्द था और मैं काफी इमोशनल भी हो गई थी। पीरियड्स के दौरान भावनाओं को कंट्रोल करना मुश्किल था, इसलिए मैं रोने लगी। ये रोना दुख का नहीं, बल्कि खुशी और थकान के आंसू थे।”

क्रिस्टल डीसूजा के साथ अनुभव

आयशा ने क्रिस्टल डीसूजा के साथ अपने अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें शुरुआत में लगा कि क्रिस्टल अपने करियर में सीनियर हैं और शायद उनके साथ सीनियर होने के नखरे दिखाएँगी। लेकिन शूट के दौरान क्रिस्टल बहुत सहानुभूतिपूर्ण और सहयोगी रही। आयशा के अनुसार, क्रिस्टल ने सेट पर उन्हें सहज महसूस कराया और दोनों ने मिलकर गाने को शानदार बनाया।

शूट का हेक्टिक अनुभव

आयशा ने बताया कि उन दो दिनों में गाने के अलावा वेडिंग सीक्वेंस भी शूट करना था। समय की कमी और थकान के बावजूद उन्होंने पूरी मेहनत और ऊर्जा के साथ काम किया। आयशा का यह खुलासा दर्शकों के लिए यह संदेश देता है कि बड़े पर्दे के पीछे कलाकारों की मेहनत और भावनाओं की गहराई को समझना जरूरी है।  

Related News