06 MAYMONDAY2024 5:06:12 AM
Nari

ये है ईशा अंबानी के बच्चों के नाम का महत्व, इस मूलांक के बच्चे होते हैं बहुत ही तेज

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Nov, 2022 05:19 PM
ये है ईशा अंबानी के बच्चों के नाम का महत्व, इस मूलांक के बच्चे होते हैं बहुत ही तेज

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी हाल ही में अभी कुछ दिनों पहले ही नाना बने हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी ने कुछ समय पहले ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। ईशा के जुड़वा बच्चों का नाम आदित्य और कृष्णा है। बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल 12 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे है। ईशा और आनंद पहली बार माता-पिता बने हैं। आज आपको बताते हैं कि ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, आदित्या और कृष्णा का क्या मतलब होता है। 

PunjabKesari

ये है नाम का मतलब 

ईशा अंबानी की बेटी के नाम का अर्थ है शुरुआत या फिर पहली शक्ति। आदित्या नाम का मूलांक है 3। ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, इस नाम का अर्थ तरक्की, मजबूत, खर्चीला, स्वतंत्र प्रेमी, दूरदर्शी और साहसी होता है। वहीं उनके बेटे का नाम है कृष्णा। जिसका अर्थ होता है शांति, प्रेम और स्नेह। कृष्णा का मूलांक 8 होता है। अंक ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, इस नाम का अर्थ शक्ति प्राप्त करने वाला आत्मनिर्भर और लक्ष्यों को पाने वाला होता है। इसके अलावा भगवान विष्णु के अवतार को भी कृष्णा कहते हैं। 

PunjabKesari

मूलांक 5 के लोगों का स्वभाव 

ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 5 होता है वह बहुत ही पॉजिटिव विचारों के होते हैं। उन लोगों के हर किसी चीज के बारे में पता होता है। इसके अलावा इन्हें किसी भी तरह के डिवाइस और संसाधन को अच्छे से इस्तेमाल करने का तरीका भी आता है। ऐसे लोग अपने जीवन में हर कोई फैसला बहुत ही अच्छे से लेते हैं। परंतु अपनी स्वतंत्रता में किसी की भी दखलअंदाजी पसंद नहीं करते। मूलांक 5 के लोग बहुत ही बुद्धिमान और चतुर स्वभाव के होते हैं। 

मूलांक 8 के लोगों का स्वभाव 

मूलांक 8 के लोग भी बहुत ही अच्छे स्वभाव के होते हैं। इन लोगों ने किसी को भी परखने की बहुत ही तीव्र शक्ति होती है। यह धीरे-धीरे हर किसी का भरोसा भी जीत लेते हैं। इस मूलांक के लोग किसी बड़े पद पर भी जरुर पहुंचते हैं। मूलांक 8 के लोगों को किसी के अधीन रहकर काम करना अच्छा नहीं लगता। इसलिए इन्हें अपने जीवन में भी सतर्क रहना चाहिए। 

PunjabKesari
 

 

Related News