30 APRTUESDAY2024 3:06:51 PM
Nari

19 साल की उम्र में Ashnoor Kaur ने खरीदा अपने सपनों का घर, शेयर की आशीयाने की तस्वीरें

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Oct, 2023 04:56 PM
19 साल की उम्र में Ashnoor Kaur ने खरीदा अपने सपनों का घर, शेयर की आशीयाने की तस्वीरें

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाने वाली अशनूर कौर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं ऐसे में फैंस अक्सर उनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। अशनूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन नई-नई अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।  हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना घर खरीदा है सिर्फ 19 साल की उम्र में करोड़ों का घर खरीदकर उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हैं। 

फैंस के साथ शेयर की आशीयाने की तस्वीरें 

अशनूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को नए घर की झलक दिखाई है। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि घर का अभी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। अंडरकंस्ट्रक्शन घर की बालकनी से वह खुशी-खुशी पोज देती हुई दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि - 'नया महीना, नई शुरुआत, नया घर।' अपना खुद का घर खरीदकर एक्ट्रेस कितनी खुश हैं इस बात का अंदाजा उनके चेहरे की हसी से लगाया जा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashnoor Kaur (@ashnoorkaur)

यूथ में काफी फेमस हैं अशनूर 

एक्ट्रेस अशनूर यूथ के बीच काफी फेमस हैं उनके सोशल मीडिया पर बहुत अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। इंस्टा पर उनके 9.7 फॉलोअर्स हैं। छोटी सी उम्र में उन्होंने अपना काफी अच्छा करियर भी बना लिया है। वह अपना कोई भी शौक पूरा करने से पीछे नहीं हटती। अपने 18वें जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस ने एक शानदार बीएमडब्ल्यू कार खरीदी थी। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashnoor Kaur (@ashnoorkaur)

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरु किया था करियर 

अशनूर के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2009 में सीरियल 'झांसी की रानी से' चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर शुरु किया था। इसके बाद 'पटियाला बेब्स', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' जैसे टीवी शोज में भी दिख चुकी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashnoor Kaur (@ashnoorkaur)

Related News