29 APRMONDAY2024 6:17:44 AM
Nari

Pregnancy के बाद स्ट्रेच मार्क्स से आप भी है परेशान तो इन नेचुरल चीजों से करें दूर

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 12 Jun, 2023 05:12 PM
Pregnancy के बाद स्ट्रेच मार्क्स से आप भी है परेशान तो इन नेचुरल चीजों से करें दूर

एक महिला के लिए प्रेग्नेंसी एक सुखद एहसास होता है। लेकिन इसके साथ ही वह शारीरिक और मानसिक कठिनाईयों से भी गुजरती है। जिसमें से एक है शरीर पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स के निशान। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान पेट में पल रहे बच्चे का आकार जैसे-जैसे बढ़ता जाता है वैसे-वैसे उनकी स्किन में खिंचाव होने लगता है. जिस वजह से पेट की स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स  उभरकर सामने आ जाते हैं। ये स्ट्रेच मार्क्स देखने में काफी भद्दे दिखते हैं। अगर समय रहते इसकी ओर ध्यान नहीं दिया गया तो, जल्दी नहीं जाते। इसलिए प्रेग्नेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए सरल घरेलू उपाय काफी काम आ सकते हैं। ये घरेलू उपाय क्या हैं। चलिए जान लेते हैं।

एलोवेरा

प्रेग्नेंसी के बाद जिन महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स की समस्या है वह एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते है। इसके लिए आपको सिर्फ स्ट्रेच मार्क्स पर एलोवेरा जेल से सिर्फ आधे घंटे के लिए मसाज कर गुनगुने पानी से स्किन को साफ करना होगा

कोकोआ बटर

स्ट्रेच मार्क्स को साफ करने के लिए कोकोआ बटर बहुत कारगर है। बता दें कि रात को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर कोकोआ बटर से थोड़ी देर के लिए मालिश करें। ऐसा नियमित रुप से करने से आपको जल्द ही समस्या से छुटकारा मिलेगा।

PunjabKesari

खीरा और नींबू का रस

स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने के लिए खीरा और नींबू का रस फायदेमंद हो सकता है. इसे लगाने के लिए बराबर मात्रा में नींबू और खीरे का रस लें और प्रभावित क्षेत्र में तब तक मसाज करें, जब तक ये स्किन में सोख ना लें। फिर दस से पन्द्रह मिनट के बाद गर्म पानी से धो लें।

बादाम और नारियल का तेल

बादाम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर मसाज करने से आपको जल्द ही रिजल्ट देखने को मिलेगा।

PunjabKesari

कैस्टर आयल

कैस्टर यानी की अरंडी का तेल स्किन का रूखापन दूर करके उसे नमी देता है। कैस्टर आयल से जब स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज की जाए तो इसके निशान धीरे-धीरे गायब होने लगते है। 
 

 

Related News