28 MARTUESDAY2023 10:59:58 PM
Nari

साड़ी पहनकर महाकाल की शरण पहुंची अनुष्का, पति के साथ मंदिर की चौखट पर बैठकर लिया आशीर्वाद

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Mar, 2023 10:24 AM
साड़ी पहनकर महाकाल की शरण पहुंची अनुष्का, पति के साथ मंदिर की चौखट पर बैठकर लिया आशीर्वाद

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक ऐसा कपल है जो अध्यात्म, धर्म और संस्कृति के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले कुछ समय से वह अलग-अलग मंदिरों में जाकर भगवान का आर्शीवाद ले रहे हैं।  वृंदानव और ऋषिकेश के बाद अब वह उज्जैन पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने  महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।


इस बार अनुष्का और विराट के साथ वामिका दिखाई नहीं दी। सोशल मीडिया पर स्टार कपल के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह महाकालेश्वर मंदिर में पूजा के साथ भस्म आरती करते दिखाई दे रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद विराट और अनुष्का ने गर्भगृह के भी दर्शन किए।

PunjabKesari
दोनों दुनिया की परवाह ना करते हुए भक्ति में लीन दिखे और बाकी लोगों की तरह आरती में भी बैठे।  बताया जा रहा है कि उज्जैन के महाकाल का दर्शन करने के लिए दोनों तड़के मंदिर में पहुंच गए थे जहां विराट धोती और गले में रुद्राश्र और गमछा लपेटे हुए दिखाई दिए तो वहीं अनुष्का हल्की गुलाबी साड़ी में बेहद सिपंल और प्यारी लग रही थी।

PunjabKesari

कपल ने जिस सादगी भरे अंदाज में मंदिर में पूजा की वह लोगों को बेहद पसंद आया। एक वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों ही भगवान के कपाट की चौखट पर बैठे हुए आरती का आनंद ले रहे हैं। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा तो अनुष्का ने कहा कि महाकाल मंदिर आकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।
PunjabKesari

. कुछ दिनों पहले ही विराट, अनुष्का शर्मा और वामिका के साथ वृंदानव के प्राचीन मंदिरों में दर्शन-पूजन करने गए थे। जहां वे बाबा नीम करोली के आश्रम गए, कुटिया में ध्यान लगायास और बाबा की प्रसाद रूपी कंबल ग्रहण किया। इसके बाद वह बेटी के साथ उत्तराखंड के कैंची धाम पहुंचे थे।यहां पर गंगा आरती में शामिल होकर उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया था। 

Related News