25 APRTHURSDAY2024 8:15:10 PM
Nari

Good News: अनीता हसनंदानी के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 10 Feb, 2021 10:05 AM
Good News: अनीता हसनंदानी के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के घर हाल ही में खुशीयों ने दस्तक दी है।  हाल ही में एक्ट्रेस के घर नन्हा मेहमान आया है। जिसकी खबर एक्ट्रेस के पति ने फैंस के साथ साझा की है। दरअसल बीते दिन यानि मंगलवार को एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी खबर एक्ट्रेस के पति रोहित ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसके बाद तमाम सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। 

ये देखिए रोहित की पोस्ट 

रोहित ने अपनी पोस्ट में अनीता के साथ एक फोटो शेयर कर उसके कैप्शन में लिखा ,' लड़का हुआ है'।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa)

आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी पीरियड में भी अनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। आपको बता दें कि अनीता और रोहित ने साल 2013 में शादी की थी और शादी के 8 साल बाद अनीता और रोहित पहली बार पेरैट्स बने हैं।

Related News