02 MAYTHURSDAY2024 2:08:27 PM
Nari

अंगीरा धर ने आनंद तिवारी संग गुपचुप तरीके से रचाई शादी, यहां देखें वेडिंग फोटोज

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 26 Jun, 2021 12:40 PM
अंगीरा धर ने आनंद तिवारी संग गुपचुप तरीके से रचाई शादी, यहां देखें वेडिंग फोटोज

कोरोना महामारी के बीच कई सेलेब्स गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गए। ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को झटका दिया। कुछ दिनों पहले यामी गौतम ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर फैंस के हैरान कर दिया था। वहीं अब एक्ट्रेस अंगीरा धर की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अंगीरा ने डायरेक्टर आनंद तिवारी संग गुपचुप शादी रचाई। जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक 30 अप्रैल को कपल ने शादी रचाई। जिसके डेढ महीने बाद कपल ने इसका खुलासा किया है। कोविड नियमों के मुताबिक शादी में करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। वहीं अगर अंगीरा के लुक की बात करें तो वह इस मौके पर रेड साड़ी पहने नजर आईं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Angira Dhar (@angira)

 

एक्ट्रेस ने हैवी ज्वेलरी और हाथों में लाल चूड़ा पहन अपने लुक को कंप्लीट किया था। अंगीरा ने शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा, '30 अप्रैल को आनंद और मैंने अपने परिवार, करीबी दोस्तों और भगवान की उपस्थिति में हमारी दोस्ती को शादी में बदल दिया। जीवन धीरे-धीरे खुल रहा है .. हम आपके साथ इस खुशी को अनलॉक करना चाहते थे।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Angira Dhar (@angira)

 

आपको बता दें अंगीरा धर ने फिल्म 'लव पर स्क्वायर फुट' से डेब्यू किया था। इस फिल्म को आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया था। कहा जा रहा है कि तभी से दोनों प्यार में पड़ गए थे। दोनों एक-दूसरे को 2 सालों से डेट कर रहे थे। आनंद ने कई फिल्मों में काम किया है। जिनमें 'गो गोवा गाॅन', 'आयशा', 'छपाक' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Related News