09 FEBMONDAY2026 5:57:20 PM
Life Style

अनन्या पांडे ने पहना ₹94,500 का अनारकली सूट, दुपट्टे में दिखा खूबसूरत संस्कारी अंदाज

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 09 Feb, 2026 04:16 PM
अनन्या पांडे ने पहना ₹94,500 का अनारकली सूट, दुपट्टे में दिखा खूबसूरत संस्कारी अंदाज

नारी डेस्क: अनन्या पांडे अपने वेस्टर्न लुक्स के साथ-साथ देसी स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह ₹94,500 का खूबसूरत अनारकली सूट पहने नजर आ रही हैं। दुपट्टा ओढ़े हुए अनन्या का यह लुक बेहद सादगीभरा, एलिगेंट और संस्कारी दिखाई दे रहा है। भले ही इस सूट की कीमत आम लोगों को ज्यादा लगे, लेकिन अनन्या पर यह आउटफिट इतना खूबसूरत लग रहा है कि नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है।

किस डिजाइनर लेबल का है अनन्या का अनारकली सूट?

अनन्या पांडे ने इस बार मशहूर डिजाइनर लेबल Torani का अनारकली सूट चुना है। यह सूट उनके Chhuttee Collection का हिस्सा है।

सूट की खास डिटेल्स

कलेक्शन: Chhuttee

फैब्रिक: जॉर्जेट, सिल्क और ऑर्गेंजा

वर्क: डिजिटल प्रिंट, सीक्वेंस और टैसल वर्क

रंग: मल्टीकलर

PunjabKesari

फिट एंड फ्लेयर डिजाइन ने बनाया लुक खास

अनन्या का यह लुक इसलिए भी अलग नजर आता है क्योंकि उन्होंने स्ट्रेट सूट की जगह फिट एंड फ्लेयर अनारकली चुना है। कुर्ते में सिल्क और ऑर्गेंजा फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे आउटफिट में शाही और क्लासी फील आ रही है। कुर्ते की लंबाई भी ज्यादा रखी गई है, जो लुक को और एलिगेंट बना रही है।

ये भी पढ़ें:  छोटी ऐश्वर्या सारा अर्जुन ने साड़ी में दिखाया रॉयल लुक, अदाओं से सबका ध्यान खींचा

कुर्ते पर किया गया वर्क बना रहा है आकर्षक

अनन्या के कुर्ते पर मल्टीकलर डिजिटल प्रिंट किए गए हैं। इसके साथ हाथ से बने मोटिफ्स, सीक्वेंस और टैसल वर्क लुक में शाइन और ग्रेस जोड़ रहे हैं। उनकी स्लीव्स फुल लेंथ हैं, लेकिन चाहें तो इस तरह के सूट में हाफ स्लीव या स्ट्रैप स्टाइल भी अपनाया जा सकता है।

PunjabKesari

दुपट्टे ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती

अनारकली सूट के साथ अनन्या ने जॉर्जेट फैब्रिक का प्रिंटेड दुपट्टा कैरी किया है। दुपट्टे का मल्टीकलर बॉर्डर लुक को वाइब्रेंट बना रहा है। अगर सिर्फ दुपट्टा खरीदा जाए तो Torani वेबसाइट के मुताबिक इसकी कीमत ₹29,500 है।

इयररिंग्स और एक्सेसरी सिलेक्शन

अनन्या ने अपने इस लुक के साथ सिल्वर लेयरिंग इयररिंग्स पहने हैं, जिनमें मल्टीकलर स्टोन्स लगे हुए हैं। उन्होंने कोई भारी नेकपीस नहीं पहना, जो कि सही फैसला रहा क्योंकि हाई-नेक अनारकली के साथ ज्यादा ज्वेलरी लुक को हैवी बना सकती है।

PunjabKesari

अनारकली सूट स्टाइलिंग टिप्स

अगर सूट हैवी हो तो स्टेटमेंट इयररिंग्स ही काफी होते हैं। दुपट्टे को हाथ में पकड़ने की बजाय ड्रेप करें, इससे लुक ज्यादा ग्रेसफुल लगेगा। हील्स या ट्रेडिशनल जूती पहनकर लुक को पूरा करें।

PunjabKesari

मेकअप और हेयरस्टाइल को सिंपल लेकिन एलिगेंट रखें।  

Related News