23 MARMONDAY2026 12:44:50 AM
Life Style

छोटी ऐश्वर्या सारा अर्जुन ने साड़ी में दिखाया रॉयल लुक, अदाओं से सबका ध्यान खींचा

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 07 Feb, 2026 02:02 PM
छोटी ऐश्वर्या सारा अर्जुन ने साड़ी में दिखाया रॉयल लुक, अदाओं से सबका ध्यान खींचा

नारी डेस्क:  आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सारा अर्जुन एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने साड़ी पहनकर महारानी जैसा रॉयल अंदाज दिखाया, जिसे देखकर हर कोई उन्हें निहारता रह गया। इंस्टाग्राम पर उनके यह फोटोस भी वायरल हो रहे हैं।

साड़ी में सारा का स्टाइल

सारा अर्जुन ने इंडस्ट्री में कदम रखते ही अपनी खूबसूरती और स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया है। उनकी स्टाइलिंग इतनी खास है कि 20 साल की उम्र में भी बड़ी-बड़ी हसीनाओं को मात दे जाती है। हाल ही में फिल्म ‘यूफोरिया’ के प्रीमियर में सारा ने साड़ी पहनकर रॉयल अंदाज में एंट्री की। साड़ी की ड्रेपिंग, जूलरी और मेकअप पर सारा ने खास ध्यान दिया, जिससे उनका लुक परफेक्ट और फैशन गोल्स जैसा नजर आया।

PunjabKesari

कस्टम डिवानी साड़ी में सारा की खूबसूरती

सारा ने Divani लेबल की गोल्डन शाइन वाली कस्टम साड़ी पहनी थी। यह साड़ी ट्रेडिशनल जरदोजी वर्क के साथ डिज़ाइन की गई थी, जो रॉयल लुक देती है। साड़ी के बेस फैब्रिक में मेटैलिक शाइन है, जो सिल्क साड़ी को और रिच बनाता है।हल्की क्रिस्पनेस और प्लीट्स ने साड़ी को स्ट्रक्चर्ड और रॉयल लुक दिया। साड़ी के डार्क गोल्ड-ब्रॉन्ज टोन और हैंडक्राफ्टेड जरदोजी वर्क में बीड्स और सेक्विन का काम इसे हेरिटेज लुक देता है। फ्लोरल बेल वाली डीटेलिंग और बीच में रेड स्टोन ने साड़ी की खूबसूरती और बढ़ा दी।

साड़ी के साथ फुल स्लीव ब्लाउज

सारा ने साड़ी के साथ सॉलिड ब्लैक फुल स्लीव ब्लाउज पहना। ब्लाउज पर कोई वर्क या पैटर्न नहीं था, जिससे साड़ी खुद ब खुद हाइलाइट हुई। डीप नेकलाइन और बैक पर डोरी वाला डिजाइन लुक में टीज एलिमेंट ले आया। सारा ने पल्लू को कभी ओपन रखा तो कभी महारानी स्टाइल में दूसरे हाथ पर कैरी किया।

PunjabKesari

स्टाइलिंग और एक्सेसरीज़

सारा ने स्टाइलिंग में हैवी नेकपीस छोड़कर स्टेटमेंट झुमके चुने, जिसमें रेड और ग्रीन पर्ल्स और रेड स्टोन थे। मेकअप सॉफ्ट और ग्लैम रखा, जिससे साड़ी की रिचनेस ओवरपावर नहीं हुई। बालों को वैवी रखा और एम्ब्रॉयडरी पोटली बैग से लुक को पूरा किया।

आप भी ले सकती हैं स्टाइल आइडिया

सारा का यह लुक आम महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन सकता है। कुछ आसान टिप्स साड़ी चुनते समय अगर हैवी बॉर्डर या कढ़ाई है, तो बेस सॉलिड और रिच टोन में रखें (जैसे गोल्ड, ब्रॉन्ज, कॉपर या डीप शेड्स)। ब्लाउज को सिंपल रखें ताकि साड़ी क्लासी दिखे। जूलरी ओवर न करें, बस स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनें। पोटली या क्लच बैग ऐड करें, जिससे लुक और रिच लगे।

PunjabKesari

यह स्टाइल शादी, पार्टी या फेस्टिवल में आसानी से ट्राय किया जा सकता है।  

Related News