28 APRSUNDAY2024 8:30:27 PM
Nari

धरती पर ही मौजूद हैं ये अद्भुत जगहें, आंखों पर नहीं होगा यकीन

  • Updated: 17 Mar, 2018 01:19 PM
धरती पर ही मौजूद हैं ये अद्भुत जगहें, आंखों पर नहीं होगा यकीन

दुनिया में ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जिन्हें देखने के बाद हम लोग यकीन नहीं कर पाते है कि पृथ्वी पर सच में ऐसी गजब की जगहें मौजूद है। अगर आपको भी यहीं लगता है तो आज हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप घूमने का भरपूर मजा ले सकते है और अपनी आंखों से इन गजब की जगहों का आनंद उठा सकते है। हमे यकीन है कि इन जगहों को देखने के बाद आप यहां बिना घूमे नहीं रह पाएंगे।आइए जानते है इन जगहों की बारे में...

 

1. सालार डी उयूनी, बोलिविया (Salar de Uyuni, Bolivia)
दुनिया का सबसे बड़ा नमक फ्लैट बरसात के मौसम में एक विशाल आकाश-प्रतिबिंबित दर्पण में तब्दील हो जाता है। मिरर की तरह दिखने वाली इस लेक में पर आप बादलों को अपने पैरों के नीचे होने का अहसास पा सकते है। 

PunjabKesari

2. नोर्थ लेक बैकल, रूस (Northern Lake Baikal, Russia)
यह एक आश्चर्यजनक झील है, जो नीले पानी की झील है। सर्दी के मौसम में इस झील का नीला पानी बर्फ में तब्दील हो जाता है। इसी खासियत की वजह से यह जगह दुनिया भर में मशहूर है। 

PunjabKesari

3. क्वान सी फॉल, लुआंग प्राबांग(Kuang Si Falls, Luang Prabang)
यह दुनिया का टॉप हॉलिडे डैस्टीनेशन है।  इस फॉल्स को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है, यहां का नजारा हर किसी को मौह लेता है। 

PunjabKesari

4. ग्रैंड प्रिज्मीटिक स्प्रिंग, यूएसए(Grand Prismatic Spring,USA)
यह प्राकृतिक पूल है, जिसमें इंद्रधनुष रंगों का पानी देखने को मिलता है। यह जगह येलोस्टोन नेशनल पार्क में मौजूद है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हॉट स्प्रिंग है। 

PunjabKesari

6.हुआकाचिना, पेरू की जानकारी
इस रेगिस्तान ओएसिस की एक झलक देखने के लिए यहां दूर-दूर से आते है। यह जगह पानी के आसपास 1930 में बनई गई थी। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News